{"_id":"690523c39688b712310cb0b1","slug":"the-road-from-makhoda-to-nevada-will-be-widened-basti-news-c-207-1-bst1005-146774-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मखौड़ा से नेवादा तक चाैड़ी होगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मखौड़ा से नेवादा तक चाैड़ी होगी सड़क
Sat, 01 Nov 2025 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिले के प्रसिद्ध स्थान कुसमौरघाट से मदनापुर महादेवा मंदिर (मखौड़ाधाम में प्रभु श्रीराम के जन्म के लिए पुत्रेष्टि यज्ञ से पहले प्रसिद्ध शिवलिंग की स्थापना के स्थान) से नेवादा गोंडा बार्डर मार्ग को चौड़ा किया जाएगा। तीन मीटर की जगह सड़क सात मीटर चौड़ी होने से राहगीरों को आने-जाने में सहूलियत होगी।
इस मार्ग को चौड़ा करने के लिए 11.31 करोड़ के बजट को मंजूरी मिल गई है। शासन ने 3.39 करोड़ की धनराशि अवमुक्त भी कर दी है। सड़क बनने से करीब दो दर्जन गांवों की 25 हजार से अधिक लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। साथ ही मखौड़ा धाम मंदिर जाने वालों को आवागमन में आसानी होगी। हर्रैया तहसील के मखौड़ा से नेवादा तक करीब 4.5 किलोमीटर सड़क महज तीन मीटर चौड़ी होने से राहगीरों को हादसों का डर बना रहता था। त्योहारों व अन्य मौकों पर इस मार्ग से हजारों श्रद्धालुओं का आना-जाना रहता है।
सड़क की चौड़ाई कम होने से अक्सर हादसे हो जाते थे। सड़क की स्थिति भी ठीक न होने से आधे घंटे की जगह दो घंटे का समय लग जाता था। जाम की स्थिति भी बन जाती है। इस पर यहां के लोगों ने क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह से सड़क को चौड़ा करवाने की मांग की थी। उन्होंने पीडब्ल्यूडी को शासन को इस्टीमेट भेजने के लिए कहा था। जिले स्तर से भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। अब टेंडर प्रक्रिया को पूरा करते हुए जल्द ही सड़क निर्माण शुरू कराएंगे।