फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The question about contract recruitment, reprimand for construction

संविदा भर्ती पर सवाल, निर्माण को लेकर फटकार

Sun, 25 Feb 2018 12:55 AM IST
बस्ती, उत्तर प्रदेश्ा
बस्ती, उत्तर प्रदेश्ा Updated Sun, 25 Feb 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
The question about contract recruitment, reprimand for construction
बैठक - फोटो : बस्ती
बस्ती। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उठ रहे सवालों के बीच शनिवार को जिला विकास समन्वय व अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। एएनएम प्रशिक्षण केंद्र सभागार में हुई बैठक में जन प्रतिनिधियों ने संविदा भर्ती पर सवाल उठाए तो जिले के विभिन्न ब्लाकों में निर्माणाधीन स्वास्थ्य केद्रों की धीमी प्रगति पर एजेंसियों को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन


सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई। सांसद हरीश द्विवेदी ने जिले में संचालित हो रहे स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी हासिल की। संविदा भर्ती व निर्माणाधीन भवनों को लेकर प्रगति जानी। जिले में जेई-एईएस के नए पीड्रियाट्रिक केयर यूनिटों के स्थापना व अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना। सीएमओ डा. जेएलएम कुशवाहा ने भर्ती पर उठे सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भर्ती का निर्देश मिशन निदेशक ने दिए थे, जिसे जिला स्वास्थ्य समिति ने पूरा किया है। 
विज्ञापन

सदर विधायक दयाराम चौधरी ने जिले में बनाए जा रहे सीएचसी व पीएचसी के अलावा अन्य विभागीय भवनों पर एजेंसियों को जमकर फटकारा। निर्देश दिया कि इसे जल्द से जल्द पूरा करा दिया जाए, जिससे स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले मरीजों को दिक्कत न हो। यही सरकार की भी मंशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में विधायक महादेवा रवि सोनकर, हर्रैया अजय सिंह, रुधौली संजय प्रताप जायसवाल ने स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं व संसाधनों की उपलब्धता पर जोर दिया। इस मौके पर राज्य महिला आयोग की सदस्य इंद्रवास सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, डा. राकेश मणि त्रिपाठी, अपर सीएमओ डा. सीएल कन्नौजिया, डा. सीके वर्मा, डा. फक्रेयार, जिला मलेरिया अधिकारी आईए अंसारी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एलके पांडेय के अलावा तमाम जन प्रतिनिधि व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed