फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The problems told by the friends of the group

समूह की सखियों ने बताईं समस्याएं

Wed, 21 Sep 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The problems told by the friends of the group
जिले की नोडल अधिकारी नीना शर्मा ने कनेथू बुजुर्ग झील का किया निरीक्षण। - फोटो : BASTI
समूह की सखियों ने बताईं समस्याएं
विज्ञापन

पुष्टाहार निर्माण इकाई का नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण
बस्ती। उप्र प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी की निदेशक व जिले की नोडल अधिकारी आईएएस नीना शर्मा ने बुधवार को सल्टौआ गोपालपुर के शिवपुर में शांति प्रेरणा लघु उद्योग व पुष्टाहार निर्माण इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूह की 20 सदस्यों से भेंट कर उनकी समस्याएं पूछीं और निराकरण का आश्वासन दिया।
पुष्टाहार निर्माण इकाई में करीब 300 समूहों ने 90 लाख रुपये का अंशदान दिया है। इस इकाई में तीन से छह वर्ष आयु के बच्चों, कुपोषित बच्चों, गर्भवती, धात्री महिलाओं व किशोरियों के लिए उत्पाद तैयार किए जाते हैं। उत्पादों की आपूर्ति आंगनबाड़ी केंद्रों पर की जाती। महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सुमन ने निदेशक को बताया कि औद्योगिक इकाई में आटा, बेसन, बर्फी, दलिया, मूंगदाल, खिचड़ी आदि सामग्री तैयार की जाती है।
विज्ञापन

निदेशक ने स्टोर रूम का निरीक्षण किया। सुमन ने बताया कि इकाई की उत्पादन क्षमता पांच मीट्रिक टन की है, लेकिन दो मीट्रिक टन उत्पाद ही तैयार किया जा रहा है। इस मौके पर डीएम प्रियंका निरंजन, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, एसडीएम जीके झा, उपायुक्त एनआरएलएम रामदुलार, बीडीओ सुशील पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
ग्राम पंचायत में परिवारों की संख्या नहीं बता पाए सचिव
सल्टौआ। नोडल अधिकारी नीना शर्मा ने जसोवर में बन रही झील का निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता आरके गौतम से परियोजना की जानकारी ली। इसके बाद कनेथू बुजुर्ग पंचायत भवन का निरीक्षण किया। पंचायत सहायक डाटा फिडिंग नहीं पाई तो सचिव अरुणेश पाल को निर्देश दिए कि उन्हें प्रशिक्षण दिलाएं।

सचिव से ग्राम पंचायत में परिवारों की संख्या पूछी तो वह जवाब नहीं दे पाए। नोडल अधिकारी ने कहा कि सिर्फ कागजी कोरम पूरा करने से काम नहीं चलने वाला है। धरातल पर भी विकास कार्य दिखने चाहिए। पंचायत भवन का एक कमरा मिशन शक्ति के तहत महिला बीट आरक्षी के लिए आरक्षित करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed