फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The police inspector lost his temper and abused the complainant

Basti News: दरोगा ने आपा खोया, फरियादी को कहा अपशब्द

Tue, 25 Mar 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 25 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The police inspector lost his temper and abused the complainant
- सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
विज्ञापन








संवाद न्यूज एजेंसी

देसही देवरिया। महुआडीह थाने में बैठ कर फरियादी को अपशब्द कहते हुए दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरोगा की दबंगई एक और मामले में सामने आ चुकी है। हालांकि, वायरल वीडियो की अमर उजाला अखबार पुष्टि नहीं करता।

महुआडीह थाने में कुर्सी पर बैठा एक दरोगा फरियादी को वर्दी की हनक दिखाते हुए अपशब्द कह रहा है। दरोगा के आपा खोने से वहां कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फरियादी भी समझ नहीं पा रहा कि अब वह क्या करें। होली के दिन क्षेत्र में एक भाजपा नेता के घर पहुंचे इस दरोगा पर महिलाओं के साथ बदसलूकी करने का भी आरोप लग चुका है। मामले में अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ की सरकार प्रदेश में भयमुक्त समाज देने का दावा करती है। पुलिस महकमे को फरियादियों के साथ मित्रता पूर्ण नम्र व्यवहार करने के निर्देश दिए गए है, लेकिन, दरोगा का यह व्यवहार मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश का मखौल उड़ा रहा है। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed