फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The parties reached the polling booths , polling today

पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंची, मतदान आज

Sat, 28 Nov 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती Updated Sat, 28 Nov 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
 ग्राम पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए शनिवार को सुबह सात बजे से शाम
विज्ञापन
साढ़े चार बजे तक पहले चरण का मतदान रामनगर, सल्टौआ, साऊंघाट व रूधौली ब्लॉकों में होगा। इसके लिए शुक्रवार देर शाम तक पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गईं।


चारों ब्लॉकों में चार लाख उन्नासी हजार 34 मतदाता प्रधान पद के 2563 और पंचायत सदस्य के 1938  उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

 मतदान के लिए कुल 364 मतदान केंद्र  और 847 मतदेय स्थल बनाए गएं हैं। इस बार के चुनाव में पुलिस बल की भारी  व्यवस्था की गई है। पांच सीओ, 20 निरीक्षक, 125 उप निरीक्षक, चार हजार से  अधिक आरक्षी, होमगार्ड व पीआरडी के जवान तैनात रहेंगे।


सबसे अधिक निगरानी संवेदनशील और अति संवेदनशील प्लस बूथों पर करने की योजना बनाई गई। अधिकतर अतिसंवेदनशील बूथों का निरीक्षण प्रेक्षक भी कर चुके हैं।

जो कमियां थी उसे पूरा करने का निर्देश भी दिया गया। शुक्रवार को चारों ब्लॉकों से पोलिंग पार्टिया रवाना होकर अपने मतदान केंद्रों पर सकुशल पहुंच भी गई है।  डीएम अनिल कुमार दमेले और एसपी शिवहरि मीणा द्वारा पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के समय  कई ब्लॉकों पर डटे भी रहे। दोनों अफसरों की देखरेख में पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed