फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The participants jumped with joy after receiving the prize.

Basti News: पुरस्कार पाकर खुशी से उछल पड़े प्रतिभागी

Fri, 29 Dec 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 29 Dec 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
The participants jumped with joy after receiving the prize.
सांसद खेल महाकुंभ : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और भारतीय क्रिकेटर पीयूष चावल ने किया पुरस्कार वितरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर में शुक्रवार को सांसद खेल महाकुंभ के समापन पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और भारतीय क्रिकेटर पीयूष चावला के हाथों पुरस्कार पाकर विजयी प्रतिभागी खुशी से उछल पड़े।
विभिन्न खेलों से जुड़ी विजेता- उप विजेता टीम को शील्ड, पदक एवं अन्य पुरस्कार दिए गए। इस दौरान देर तक तालियां गूंजती रहीं। रेल मंत्री और क्रिकेटर पुरस्कार देने के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी करते रहे। उनके जाने के बाद भी पुरस्कार पाले वाले खिलाड़ियों की लंबी शृंखला रही। इन्हें बाद में सांसद हरीश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, डीएम अंद्रा वामसी, एसपी कृष्ण गोपाल चौधरी, सीडीओ जयदेव सीएस ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव गोरखपुर से बस्ती सड़क मार्ग से पहुंचे। कांटे के पास उनका स्वागत हुआ। भाजपा नेता प्रमोद पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उन्हें लाद दिया। इसके बाद रेल मंत्री का काफिला कार्यक्रम स्थल पहुंचा। यहां सांसद हरीश द्विवेदी ने उन्हें पुष्प गुच्छ और राम दरबार भेंट किया। डीएम और एसपी ने पुस्तक भेंट की। इसके बाद पूर्व विधायक रवि सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, नितेश शर्मा आदि ने उनका स्वागत किया। इसके अलावा भारतीय क्रिकेटर पीयूष चावला का भी स्वागत हुआ। सांसद, डीएम, एसपी और भाजपा पदाधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed