फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   the nursery of vegetables ready

इस्राइली नर्सरी में शाक-भाजी के एक लाख पौधे

Thu, 06 Dec 2018 12:09 AM IST
basti
basti Updated Thu, 06 Dec 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
the nursery of vegetables ready
शाक भाजी की तैयार नर्सरी। - फोटो : amar ujala
बस्ती। सेंटर फार एक्सीलेंस की हाईटेक नर्सरी ने अब जिले की शाक-भाजी खेती को समृद्धशाली बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इस्राइल तकनीक की इस नर्सरी में शाक-भाजी के एक लाख पौध तैयार हैं, जो किसानों को बेहद कम कीमत पर उपलब्ध कराए जाएंगे। हाईटेक नर्सरी में बेमौसम सब्जियों की पौध भी तैयार है। इसे किसान अपने खेत में बैठा सकते हैं।
विज्ञापन

खेती पर केंद्र व राज्य सरकार का खूब मशक्कत कर रही है। शाक-भाजी उत्पादन के लिए भारत एवं इस्राइल के सहयोग से निर्मित हाईटेक नर्सरी में सब्जी पौध उत्पादन का कार्य शुरू हो गया है। बंजरिया फार्म पर उद्यान विभाग ने एक लाख पौध उत्पादन के लिए बीज रोप दिए हैं। इसमें शिमला मिर्च, टमाटर, बैंगन, हरी मिर्च, पत्ता गोभी, फूल गोभी के पौधे शामिल हैं। जायद मौसम में लता वाली सब्जी खीरा, लौकी, तरोई, करैला आदि की बुआई के लिए भी बीज तैयार हैं। इन पौधों को कोकोपिट, इकोलाइट व परलाइट के मिश्रण की मिट्टी में तैयार किया गया है। सबसे खास बात यह है कि ये पौधे खेतों में बुआई के बाद केवल पानी की जरूरत से ही जीवित रह कर सब्जी उत्पादन करेंगे।  
विज्ञापन

औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र के संयुक्त निदेशक डॉ. आरके तोमर ने बताया कि केंद्र पर किसान अपने बीज से पौध लेना चाहें तो उसकी भी व्यवस्था है। उन्हें बीज के अलावा पौध तैयार करने में आने वाले खर्च को वहन करना होगा। कहा कि हाईटेक नर्सरी में बेमौसम सब्जी उत्पादन कर अच्छी आय प्राप्त कर सकते हैं। यदि वे नर्सरी से बीज लेकर अभी से उसे बो दें तो वह जनवरी तक तैयार हो जाएंगे। इसकी बाजार में अच्छी कीमत किसानों को मिलेगी। कहा कि नर्सरी में एक लाख पौधे तैयार हैं। किसानों को यह बेहद सस्ते दर पर उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed