फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The mystery of Sandeep's death is getting complicated

Basti News: उलझती जा रही संदीप की मौत की गुत्थी

Tue, 03 Sep 2024 03:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 03 Sep 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
The mystery of Sandeep's death is getting complicated
- पोस्टमार्टम में डूबने से मौत की हुई है पुष्टि
विज्ञापन

- दावत करने गए संदीप यादव का पोखरे में रविवार को मिला था शव

संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। नगर पंचायत के कामता प्रसाद नगर वार्ड में रविवार को दोस्तों के साथ दावत पर गए संदीप यादव की संदिग्ध मौत का मामला उलझता जा रहा है। दावत करने के दौरान पोखरे के पानी में वह कैसे डूबा,इसको लेकर अब तक कोई स्पष्ट तथ्य सामने नहीं आ सका। सोमवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें डूबने से मौत की पुष्टि हुई। पेट में काफी अल्कोहल भी पाया गया। जिसके सेंपल की जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा।
उधर, परिवार के लोग दोस्तों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। संदीप के पिता राम सूरत यादव, भाई जितेंद्र यादव, रामनाथ सहित परिजन मामले की जांच निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार ने निष्पक्ष जांच और न्याय का भरोसा दिलाया है। बताया कि अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार को नगर पंचायत कामता प्रसाद नगर वार्ड के दक्षिण तरफ स्थित पोखरे पर दोस्ती के साथ लिट्टी-चोखा की दावत करने गए 25 वर्षीय संदीप यादव का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पोखरे में पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



संदीप के सबसे छोटे भाई रामनाथ ने बताया कि जब भाई दोस्तों के साथ गांव के दक्षिण स्थित पोखरे पर पार्टी कर रहा था तो वह भी वहां गया था। लेकिन उसके वहां रहने की बात संदीप के दोस्तों को उचित नहीं लगी। जिसके कारण दोस्तों ने संदीप से कह कर उसके भाई को वहां से भगा दिया। थोड़ी देर बाद ही संपदी के डूबने की खबर फैल गई। रामनाथ ने बताया कि यदि उसके भाई और उसके दोस्तों ने उसे वहां से न भगाया होता तो शायद आज उसका भाई जिंदा होता।


...

एक दिन पहले भी खेत वाले मकान पर हुई थी दावत

मृतक के घर से पोखर वाले रास्ते पर पोखर से लगभग 200 मीटर पहले ही मृतक के नाम से प्रधानमंत्री आवास का मकान उसके खेत में बना हुआ है। जहां पर घटना के एक दिन पहले भी मांसाहारी दावत मृतक और उसके दोस्तों ने किया था। जब यह बात मृतक के पिता रामसूरत को पता चला तो उन्होंने खेत वाले मकान पर ताला लगा दिया। इसके अगले दिन मृतक और उसके दोस्त पोखरे पर दावत करने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed