फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The money collected from the Dandiya night will be spent on the poor.

Basti News: डांडिया नाइट से एकत्र धन गरीबों पर होगा खर्च

Tue, 07 Oct 2025 02:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
The money collected from the Dandiya night will be spent on the poor.
बस्ती। नवरात्र पर डांडिया नाइट कार्यक्रम का आयोजन मारवाड़ी युवा मंच की ओर से 12 अक्तूबर को किया जा रहा है। इसमें लखनऊ के आरजे जलज और डीजे मनीषा शामिल होंगे और धमाल मचाएंगे। इसके अलावा रंगीन डांडिया और स्टाल प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

मंच के अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल ने बताया कि इस साल राग पांच मूल्य ऋतु के तहत एक शानदार डांडिया नाइट आयोजित है। कार्यक्रम का उद्देश्य गरीब और दिव्यांग लोगों के लिए फंड जुटाना है। इस बार लगभग 700 लोगों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में न सिर्फ रंगीन डांडिया नृत्य बल्कि स्वादिष्ट खाने के नए स्टॉल, झूमने और गेम्स खेलने के मौके भी होंगे। लखनऊ से आने वाले कलाकार पूरे माहौल को और भी जोशीला बनाएंगे।
विज्ञापन

तैयारी में मारवाड़ी युवा मंच की पूरी टीम जुटी है। सुधांशु मोदी, शुभम मोदी, अमन गोयल, गौरव गुलशन, विष्णु अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, अच्युत अग्रवाल, राहुल मोदी, प्रिंस गोयल सहयोग में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed