{"_id":"60f06a848ebc3edfa9754c3f","slug":"the-miscreants-shot-the-young-man-going-home-basti-news-gkp4019816125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने घर जा रहे युवक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने घर जा रहे युवक को मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने घर जा रहे युवक को मारी गोली
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के विक्रमजोत-टूटीभीटी मार्ग पर रानीपुर छत्तर गांव के सामने बुधवार को दोपहर तीन बजे मोटरसाइकिल से घर जा रहे पैतेपुर गांव निवासी युवक जितेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू को मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। वहीं जीतेंद्र के साथ मौजूद विकास सिंह को बदमाशों ने धमकी देकर भगा दिया।
बदमाश घटना को अंजाम देकर मौके से विक्रमजोत की ओर भाग निकले। फायरिंग की आवाज सुन कर आसपास के लोग घटनास्थल की दौड़े। सीने में बायीं तरफ लगी गोली से घायल जितेंद्र को सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उनको जिला चिकित्सालय अयोध्या रेफर कर दिया। वहां से उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। दोपहर 3:00 बजे पैतेपुर गांव निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू अपने भाई कृष्ण कुमार सिंह के साथ अकवारा चौराहे से घर आने के लिए विकास सिंह की मोटरसाइकिल से लिफ्ट ली। एक किमी आगे जाने पर पीछे से आई काले रंग की मोटरसाइकिल से दो बदमाशों ने उनकी बाइक रोकवा ली।
विकास की बाइक की चाबी निकाल कर मौके से धमकी देकर भगा दिया। इस दौरान जितेंद्र सिंह और कृष्णकुमार सिंह से कहासुनी हो गई। बदमाशों ने जितेंद्र के सीने में गोली मार दी, फिर विक्रमजोत की ओर भाग निकले। फायरिंग की आवाज सुन कर आसपास के लोग पहुंचे और घायल को उठाया। निजी वाहन से सीएचसी विक्रमजोत ले गए। घटना की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्याम मोहन त्रिपाठी के साथ घायल जितेंद्र के घर पहुंचे। घटनास्थल की भी जायजा लिया। आसपास के लोगों के बयान के आधार पर बदमाशों की तलाश में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष छावनी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि आपसी रंजिश में यह घटना हुई। घायल जितेंद्र सिंह को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है। घायल के बयान के आधार पर ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घटना के संबंध में लोगों से पूछताछ की जा रही है।