{"_id":"60b917ab8ebc3e29c22319d0","slug":"the-miscreants-robbed-33-thousand-rupees-from-the-retired-teacher-basti-news-gkp396790148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने रिटायर्ड शिक्षक से 33 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने रिटायर्ड शिक्षक से 33 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने रिटायर्ड शिक्षक से 33 हजार रुपये लूटे
परशुरामपुर। परशुरामपुर क्षेत्र में बडे़ ही दु:साहसिक ढंग से बाइक पर सवार दो बदमाशों ने रकम निकालकर घर जा रहे अवकाश प्राप्त शिक्षक से 33 हजार रुपये छीन लिए। छावनी थानाक्षेत्र में बुधवार को ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से ढाई लाख रुपये लूट के 24 घंटे के भीतर हुई इस घटना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। वहीं लोगों में भी इसे लेकर भय व्याप्त है।
क्षेत्र के इटवा निवासी सहदेव तिवारी अवकाश प्राप्त शिक्षक हैं। बृहस्पतिवार को वह परशुरामपुर बाजार स्थित स्टेट बैंक की शाखा से 33 हजार रुपये निकालकर बैग में रखे। दिन में करीब दो बजे वह साइकिल से घर वापस जाने लगे। सिरसहवा गांव के पास पहुंचते तो काली रंग की बाइक पर सवार होकर पहुंचे दो बदमाशों ने उनका बैग छीन लिया और फरार हो गए।
पूरी घटना की जानकारी परशुरामपुर थाने में दी गई है। मौके पर सीओ हरैया शेषमणि उपाध्याय पहुंच गये। सीओ अपनी गाड़ी में बैठाकर सहदेव तिवारी को हाईवे की तरफ ले गए। उधर परशुरामपुर थाने पर तहरीर दी गई है। एसओ राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही वर्कआउट कर लिया जाएगा।