फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The Managing Director noted the problems after meeting with the farmers.

Basti News: किसानों के साथ बैठक कर प्रबंध निदेशक ने नोट की समस्याएं

Thu, 21 Dec 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 21 Dec 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
The Managing Director noted the problems after meeting with the farmers.
मुंडेरवा। चीनी मिल का पेराई सत्र देर से शुरू होने की जांच करने पहुंच प्रबंध निदेशक विमल कुमार द्विवेदी ने किसानों के साथ मिल सभागार में बैठक किया। उन्होंने किसानों से वार्ता कर उनकी समस्याएं नोट लिया। प्रबंध निदेशक ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को शत प्रतिशत समाधान किया जाएगा। प्रबंध निदेशक बुधवार को दोपहर एक बजे चीनी मिल पहुंचे। वह सीधे गेस्ट हाउस सभागार पहुंचे और किसानों के साथ बैठक शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बरा गांव निवासी बीरबल चौधरी ने गन्ना प्रजाति 5191 का मुद्दा उठाया। किसान ने कहा कि मिल ने इस प्रजाति के गन्ने को अगेती कहकर पिछले साल किसानों से बुवाई कराया और इस बार इसे अस्वीकृति प्रजाति में शामिल कर दिया, जबकि बभनान में इसकी खरीद की जा रही है। दीवान चंद्र पटेल एव राजेंद्र चौधरी ने भी 98014 प्रजाति के गन्ने को खरीदने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक ने किसानों से कहा कि बृहस्पतिवार को दोबारा वार्ता होगी। उन्होंने वाल्टरगंज, गोटवा, भिटहा क्रयकेंद्र का निरीक्षण किया। मौके पर वित्त प्रबंधक सजय मेहरा, कुलश्रेष्ठ, कुलदीप द्विवेदी, अंगूर मिश्रा, एसपी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed