{"_id":"664e56244972b94b90049877","slug":"the-main-road-of-gaongodia-ward-has-not-improved-basti-news-c-207-1-sgkp1006-117598-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नहीं सुधरी गांवगोड़िया वार्ड की मुख्य सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नहीं सुधरी गांवगोड़िया वार्ड की मुख्य सड़क
Thu, 23 May 2024 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 23 May 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
गड्ढों में तब्दील 900 मीटर सड़क पर आए दिन हो रही दुर्घटना
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बस्ती। नगर पालिका क्षेत्र के गांवगोड़िया वार्ड की मुख्य सड़क फिर ध्वस्त हो चुकी है। खतरनाक गड्ढों में तब्दील इस 900 मीटर सड़क पर आए दिन लोग गिरकर घायल होते रहते हैं, बावजूद पालिका इसके निर्माण के प्रति गंभीर नहीं है।
शहर के कोतवाली थाना भवन के बगल से गांवगोड़िया वार्ड होकर मुख्य सड़क चननी व कैली रोड से मिलती है। यह पूरी सड़क ही लंबे समय से ध्वस्त हो चुकी थी। पालिका क्षेत्र के गांवगोड़िया तक के सड़क की जिम्मेदारी नपा की है। जिसे आधा-अधूरा बना कर छोड़ दिया गया है। सबसे दयनीय स्थित इस मोहल्ले में दशकों पूर्व स्थापित क्षीरसागर पौराणिक पोखरे के पास हो चुकी है। इस सड़क का दो साल पहले पालिका प्रशासन ने मरम्मत करवाया था और नाले का निर्माण भी करवाया था।
ठेकेदार ने इतनी मनमानी की कि कुछ ही महीनों में यह सड़क व नाला दोनों धराशायी होने लगे। पंकज चौधरी, मनोज कुमार, विवेक कुमार व शंभू चौधरी आदि नागरिकों ने बताया कि दो महीने बाद ही इसकी शिकायत पालिका व जिला प्रशासन से किया लेकिन किसी ने भी गंभीरता नहीं दिखाई। नतीजतन इन दिनों पूरी सड़क जानलेवा गड्ढों में तब्दील हो चुकी है और हम लोगों का आवागमन बाधित होने लगा है।
विज्ञापन
इसी मार्ग से शहर के राहगीर चननी, कैली चिकित्सालय व आरटीओ दफ्तर तक का सफर तय करते हैं। नगर पालिका की अध्यक्ष नेहा वर्मा ने बताया कि कुछ हिस्सों में सड़क बनी है। जल्द ही आगे की सड़क का सर्वे करवाकर मरम्मत के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी। ताकि राहगीरों को हलकान न होना पड़े।