{"_id":"6ad3e74a4bbb7a0dc6045258","slug":"the-lab-has-been-locked-for-three-months-and-the-students-will-take-the-exam-without-going-to-the-lab-basti-news-c-207-1-bst1031-169675-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तीन महीने से लैब पर ताला, बिना प्रयोगशाला में गए परीक्षा देंगी छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तीन महीने से लैब पर ताला, बिना प्रयोगशाला में गए परीक्षा देंगी छात्राएं
विज्ञापन
बस्ती। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में तीन माह से प्रयोगशाला बंद है। ऐसे में यहां की छात्राएं इस बार बिना प्रयोगशाला में गए प्रयोगात्मक विषयों की परीक्षा देंगी। इसके पीछे तीन माह से लैब के जीर्णोद्धार होने का तर्क है। साथ ही विषयों के शिक्षक भी नहीं हैं। इस वजह से छात्राएं प्रयोगात्मक प्रशिक्षण से वंचित हैं।
जीजीआईसी में कक्षा छह से 12 तक 1100 छात्राएं पंजीकृत हैं। इनमें कक्षा 12 में जीव विज्ञान वर्ग की 109, भौतिक विज्ञान की 121 और रसायन विज्ञान वर्ग की 121 छात्राएं अध्ययनरत हैं। इसके अलावा गणित वर्ग की 17 छात्राएं हैं। विज्ञान विषयों की इतनी बड़ी संख्या में छात्राओं के लिए प्रयोगशाला का नियमित संचालन जरूरी है, लेकिन लैब बंद होने से उनकी प्रयोगात्मक पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
वहीं, बोर्ड परीक्षाएं नजदीक होने के साथ छात्राओं को प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तैयारी भी करनी है। नियमित प्रयोग के बिना विषयों की समझ अधूरी रह जाती है। ऐसे में तीन माह से लैब बंद रहने का असर छात्राओं की प्रयोगात्मक तैयारी पर पड़ सकता है। शनिवार को हमारी टीम ने लैब का जायजा लिया तो बदहाली नजर आई।
विज्ञापन
जीर्णोद्धार के चलते प्रयोगशाला के रसायन और उपकरण बरामदे में मेज पर खुले में रखे मिले। छात्राओं के प्रयोग में काम आने वाले उपकरण धूल फांकते नजर आए। कई छात्राओं ने तो काफी समय से लैब का मुंह देखने तक से इन्कार किया। बोर्ड परीक्षाएं नजदीक होने के कारण सभी के मन में चिंता रही।