फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The joint team issued challans to seven vehicles.

Basti News: संयुक्त टीम ने सात सवारी वाहनों के काटे चालान

Mon, 09 Feb 2026 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
The joint team issued challans to seven vehicles.
बस्ती। शहर व आसपास प्रमुख चौराहों पर संचालित अवैध टैक्सी स्टैंड परिवहन निगम को चूना लगा रहे हैं। निजी वाहन के तौर पर पंजीकृत वाहनों से सवारियां ढोने से परिवहन विभाग को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। इसको देखते हुए अब सख्ती शुरू कर दी गई और सात वाहनों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

रविवार को परिवहन विभाग और परिवहन निगम की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। पहले टीम रोडवेज के आसपास और चौराहों पर जांच की। इससे वहां ऑटो और डग्गेमार वाहनों के संचालक वाहन लेकर भगाने लगे। यहां से दो वाहन को पकड़ा। इसके बाद टीम फौव्वारा तिराहा पहुंची, यहां से दो वाहन को पकड़े।
विज्ञापन

इसके बाद टीम कंपनीबाग और अमहट पहुंची, यहां भी तीन वाहनों को पकड़कर चालान किया गया। बताया गया कि परिवहन निगम के सर्वे में रोडवेज, बड़ेवन, फुटहिया, फौव्वारा तिराहा, कंपनीबाग, अमहट पर अवैध स्टैंड संचालित हैं। यहां से सवारियां बैठाई जाती हैं। बताया गया कि इन अवैध स्टैंड की रिपोर्ट एआरटीओ को भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी अवैध स्टैंड का संचालन बंद नहीं हुआ तो रविवार को अवकाश के दिन अभियान शुरू किया गया। परिवहन विभाग और रोडवेज के एआरएम ने संयुक्त अभियान चलाया। इसमें सात ऑटो व मैजिक को पकड़े और चालान किया। एआरटीओ का कहना है कि अवैध स्टैंड किसी भी दशा में नहीं चलने पाएगा। परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आयुष भटनागर ने बताया कि एआरटीओ को पत्र देकर कार्रवाई के लिए सहयोग करने को कहा गया था, जिसके बाद अवैध स्टैंड के खिलाफ अभियान शुरू है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed