फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The highway was blocked for an hour after a trolley loaded with eucalyptus overturned.

Basti News: यूकेलिप्टस लदी ट्राली पलटने से घंटे भर जाम रहा हाईवे

Fri, 07 Nov 2025 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
The highway was blocked for an hour after a trolley loaded with eucalyptus overturned.
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के फूलडीह गांव के सामने बृहस्पतिवार शाम करीब 7 बजे यूकेलिप्टस लकड़ी से लदी ट्रॉली को पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्राॅली हाइवे किनारे पलट गई और उस पर लदी लकड़ियां सड़क पर बिखर गईं। वहीं ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया।
विज्ञापन

गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन बस्ती से अयोध्या की ओर जाने वाला लेन पूरी तरह अवरुद्ध हो गया, जिससे हाइवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर विक्रमजोत चौकी प्रभारी शशि शेखर सिंह और हेड कांस्टेबल विक्रांत यादव मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घंटे भर की मशक्कत के बाद सड़क से लकड़ियां हटवाकर यातायात बहाल कराया गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है, जबकि ट्राली को किनारे लगवाकर हाइवे को सामान्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed