{"_id":"60cf86358ebc3e2cd11acd3b","slug":"the-heads-and-members-of-87-gram-panchayats-took-oath-basti-news-gkp3988626114","type":"story","status":"publish","title_hn":"87 ग्राम पंचायतों के प्रधानों व सदस्यों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
87 ग्राम पंचायतों के प्रधानों व सदस्यों ने ली शपथ
विज्ञापन

मानिकचंद। विकास क्षेत्र सांऊघाट की 87 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों एवं सदस्यों ने रविवार को शपथ ग्रहण की। वहीं, ग्राम पंचायतों के गठन के लिए पहली बैठक भी हुई और समितियों का गठन किया गया। ग्राम पंचायत पुर्सिया की बैठक में हंगामा भी हुआ, जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में औपचारिकता पूरी की गई।
ग्राम पंचायत पुर्सिया के समितियों के गठन को लेकर पुलिस के निगरानी में गांव के पंचायत भवन में बैठक शुरू हुई। आधे घंटे तक तो बैठक शांतिपूर्वक चली, पर जब निर्माण समिति के गठन को लेकर चर्चा शुरू हुई तो सदस्य संतोष सिंह व सदस्य जयकुमारी आमने-सामने आ गए। ग्राम प्रधान अरुण सिंह व सदस्य संतोष सिंह के बीच बहस होने लगी।
मौजूद पुलिस कर्मी त्रियुगी नारायण यादव व बलवंत यादव ने मामला शांत कराया। ग्राम सचिव मनोज वर्मा व ग्राम प्रधान रीता सिंह ने संतोष सिंह व जयकुमारी के बीच कोई विवाद न हो, इसके लिए सदस्यों से मतदान कराया गया। मौजूद 11 सदस्यों में से 7 सदस्यों ने संतोष सिंह को तथा 4 सदस्यों ने जयकुमारी को मतदान किया। इस प्रकार सबसे अधिक 7 मत पाए संतोष सिंह निर्माण समिति के अध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन
ग्राम सचिव मनोज वर्मा की ओर से सभी की राय से सभी छह समितियों का गठन किया गया। जिसमें प्रशासनिक समिति, नियोजन एवं विकास व शिक्षा समिति की अध्यक्ष ग्राम प्रधान रीता सिंह, जल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति के अध्यक्ष इरम अंसारी को सर्वसम्मति से तथा निर्माण समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह को चुनाव के बाद अध्यक्ष बनाया गया। ग्राम सचिव ने बताया कि ग्राम पंचायत का गठन पुलिस सुरक्षा में कर लिया गया है। आपसी सामंजस्य न होने के कारण निर्माण समिति का चुनाव कराना पड़ा।