{"_id":"62a4d6c75eb60b123c238508","slug":"the-girl-was-kidnapped-from-the-front-of-the-house-basti-news-gkp4400012175","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को घर के सामने से किया अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को घर के सामने से किया अगवा
विज्ञापन
युवती को घर के सामने से किया अगवा
परसरामपुर थाना क्षेत्र की घटना
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
परसरामपुर (बस्ती)। परसरामपुर थानाक्षेत्र में शनिवार सुबह कार सवार लोगों ने एक युवती को उसके घर के सामने से अगवा कर लिया। वह पानी लेने जा रही थी। युवती को खींचकर कार में बैठाने के बाद परसरामपुर की ओर भाग निकले। पुलिस ने घटना स्थल के पास एक चिकित्सक के यहां लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही ने बताया कि फुटेज में अहम सुराग हाथ लगे हैं। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार सवाराें की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि एक व्यापारी की 19 वर्षीय बेटी सुबह करीब 5:30 बजे घर से पानी लाने निकली थी। वह सड़क पार कर दूसरी ओर जा रही थी। इसी दौरान कार सवार लोगों ने उसे कार में खींचकर बैठा लिया। घर वाले व अगल-बगल के लोग शोर मचाते हुए कार के पीछे दौड़े, लेकिन कार सवार हाथ नहीं आए। युवती बीएसी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। अपहरण की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ कर घटनाक्रम की जानकारी ली। थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।