फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The girl was kidnapped from Delhi

Basti News: दिल्ली से अपहृत कर लाई गई थी युवती

Sat, 01 Mar 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 01 Mar 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
The girl was kidnapped from Delhi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। बृहस्पतिवार को जिस नाकाबपोश लड़की को कोर्ट में शादी करने के लिए लाया गया था, उसके बारे में सनसनीखेज बातें प्रकाश में आई हैं। युवती की मां का कहना है कि बेटी को दिल्ली से अपहृत कर लाया गया था।
लालगंज पुलिस ने उसकी मां की तहरीर पर दुष्कर्म, छेड़खानी, अपहरण, एससी-एसटी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। युवती की मां ने तहरीर में बताया है कि गांव का आरोपी 10 साल से बड़ी बेटी को परेशान कर रहा था। उसी के कारण उसने स्कूल जाना छोड़ दिया था। कहता था तुम मेरे साथ भाग चलो, मैं तुमसे शादी करूंगा।
विज्ञापन

आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। उसने बड़ी बेटी के साथ नाबालिग बहन को भी पांच साल से अक्सर छेड़ता व परेशान करता रहा। उसे भी भगा ले जाने की फिराक में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तंग आकर उसकी मां ने दोनों पुत्रियों को दिल्ली भेज दिया था। तहरीर के अनुसार, 14 फरवरी को आरोपी दिल्ली के वजीरपुर जाकर उसकी बेटी को चाकू दिखाकर अपहृत कर ले आया। उसकी छोटी बहन ने रोकने की कोशिश की तो उसे भी मारापीटा। छोटी बहन किसी तरह से भागकर घर आई और सारी बात बताया।

मां के मुताबिक, 21 फरवरी को आरोपी जुबेर के घर उलाहना दिया तो उसके परिजन अपशब्द कहते हुए भगा दिया। बृहस्पतिवार को उसे कचहरी में लाकर वह शादी करना चाहता था। सीओ स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed