फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The general public arrived in the evening instead of the morning.

Basti News: सुबह की जगह शाम को पहुंची जनसाधारण

Fri, 02 Aug 2024 03:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 02 Aug 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
The general public arrived in the evening instead of the morning.
जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन चल रही निरस्त, यात्रियों को हुई परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। उमस भरी गर्मी में यात्रियों को सहूलियत देने के लिए रेलवे बोर्ड की ओर से ग्रीष्मकालीन स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन कराया जा रहा है। लेकिन ट्रेनों के कई घंटे विलंब होने की वजह से दिन भर यात्रियों को स्टेशन पर पूरे दिन गाड़ी की प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। बृहस्पतिवार को रेलवे बोर्ड की समय सारणी के अनुसार अमृतसर से चलकर सहरसा को जाने वाली डाउन जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन को सुबह 6:30 बजे आना था। लेकिन यह गाड़ी दस घंटे लेट होने की वजह से शाम 4:35 बजे स्टेशन पर पहुंची।
ऐसे में यात्रियों को पूरे दिन स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करना पड़ा। जबकि कांवड़ यात्रा के चलते बस्ती से अयोध्या तक हाईवे बंद होने की वजह से स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। रेलवे बोर्ड के अनुसार जो एक्सप्रेस ट्रेनें विलंब से चल रही हैं, उनमें अमृतसर से चलकर दरभंगा को जाने वाली डाउन जननायक एक्सप्रेस 3:49 घंटे, बरौनी-नई दिल्ली क्लोन अप स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 2:46 घंटे की देरी से चल रही है।ज बकि अमृतसर से चलकर पूर्णिया कोर्ट तक जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस अप और डाउन ट्रेन सात अगस्त तक रेलवे बोर्ड की ओर से निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन

इस ट्रेन के निरस्त होने से सफर करने वाले यात्री अब दूसरी एक्सप्रेस ट्रेनों से यात्रा करने को मजबूर हैं। यही वजह है कि ट्रेनों में भीड़ बढ़ रही है। स्टेशन पर जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्री अंकित कुमार ने बताया कि परिवार के साथ समस्तीपुर तक यात्रा करनी है। सुबह की गाड़ी शाम को पहुंचने से पूरे दिन स्टेशन पर परिवार व बच्चों के साथ बिताना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों को लेकर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कावड़ यात्रा के चलते स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। इसके चलते ट्रेन की प्रतीक्षा करने वाले यात्रियों को उमस भरी गर्मी में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। प्लेटफार्म संख्या दो पर ट्रेन का इंतजार कर रही महिला यात्री किरन पाल ने बताया कि तीन घंटे से ट्रेन की प्रतीक्षा कर रही हूं, लेकिन अभी ट्रेन का कोई अता पता नहीं है।

बस्ती रेलवे स्टेशन पर तैनात पूछताछ ऑपरेटर अमरजीत ने बताया कि पहले की अपेक्षा अब एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में काफी सुधार हो गया है।एक-दो ट्रेनें लेट हुई है।बाकी अन्य ट्रेनें समय से चल रही है।काउंटर पर यात्रियों को हर समय ट्रेनों के आने-जाने की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed