{"_id":"6ad2967fe633b7c7ba07b59c","slug":"the-final-voter-list-will-be-published-on-january-4-basti-news-c-207-1-bst1006-169604-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चार जनवरी को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चार जनवरी को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची
विज्ञापन
बस्ती। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण और मतदेय स्थलों के युक्तिकरण को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम की समय-सारिणी और मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण पर चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की ओर से एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसका उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन करना, पात्र नागरिकों के नाम शामिल करना तथा नाम, पता और अन्य विवरणों में जरूरी संशोधन करना है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मतदेय स्थलों का युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्थापन 2 नवंबर तक पूरा किया जाएगा। एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 12 नवंबर को होगा। इसके बाद 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। इनका निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन चार जनवरी 2027 को होगा।
विज्ञापन
मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन, पुनर्निर्धारण और नए मतदेय स्थल बनाने के लिए उपयुक्त भवनों को चिह्नित करने पर भी चर्चा हुई। 16 से 18 अक्तूबर तक राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। 19 अक्तूबर को मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची प्रकाशित कर आपत्तियां और सुझाव मांगे जाएंगे।
26 अक्तूबर को सांसद, विधायकों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद शिकायतों एवं सुझावों का निस्तारण कर सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। 27 अक्तूबर को प्रस्ताव अनुमोदन के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय भेजा जाएगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, उप जिलाधिकारी प्रद्युम्न कुमार, हिमांशु कुमार, उमाकांत तिवारी, शशिबिंद, तहसीलदार विनय प्रभाकर आदि मौजूद रहे।