{"_id":"605e22638ebc3ed94a218834","slug":"the-district-will-vote-on-april-29-basti-news-gkp3899198176","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 29 अप्रैल को होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 29 अप्रैल को होगा मतदान
विज्ञापन
विकास भवन पर पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची को देखते लोग।
- फोटो : BASTI
जिले के 29 अप्रैल को होगा मतदान
बस्ती। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के लिए प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है। चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही जिले में चुनाव हलचल बढ़ गई है। जिले में प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्यों व ब्लॉक प्रमुख पदों पर 29 अप्रैल को चौथे चरण में मतदान होगा।
अधिसूचना जारी होने के बाद जिला प्रशासन ने सार्वजनिक कार्यक्रमों, जुलूस व धरना-प्रदर्शन रोक लगा दी गई है। जिला प्रशासन ने चुनाव कराने के लिए 18 रिटर्निंग मजिस्ट्रेट, 18 जोनल मजिस्ट्रेट, 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 180 सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की तैनाती की है। इनका पहला प्रशिक्षण भी 25 मार्च को जिला प्रशासन ने करा दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने चुनाव की तैयारियों में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को सक्रिया कर दिया है। चुनाव ड्यूटी में लगाए गए मजिस्ट्रेटों को क्षेत्रवार भ्रमण कर स्थिति का आंकलन करने के निर्देश दिए हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुलिस अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। आदर्श आचार संहिता का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
चौथे चरण में 29 अप्रैल को होगा मतदान
नामांकन पत्र 17 और 18 अप्रैल को भरे जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 19 और 20 अप्रैल को होगी। नामांकन पत्रों की वापसी 21 अप्रैल तथा
चुनाव चिह्न आवंटन भी उस दिन होगी। मतदान 29 अप्रैल और मतगणना दो मई को होगी।