फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The district hospital has run out of anti-rabies vaccine for the past 10 days, and victims are returning home.

Basti News: जिला अस्पताल में 10 दिन से एंटी रैबीज वैक्सीन खत्म, लौट रहे पीड़ित

Sat, 11 Apr 2026 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
The district hospital has run out of anti-rabies vaccine for the past 10 days, and victims are returning home.
जिला अस्पताल में टीका लगवाने के लिए पहुंचे लोग। संवाद
बस्ती। जिला अस्पताल में पिछले 10 दिन से एंटी रैबीज वैक्सीन नहीं है। इसकी वजह से कुत्ते और बंदर के हमले में घायल पीड़ित को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि एंटी रैबीज वैक्सीन खत्म हो गया है, डिमांड भेजा है, जल्द उपलब्धत हो जाएगी।
विज्ञापन

बताया गया कि अब तक कुल 25 लोग वैक्सीन न होने की वजह से वापस लौटे हैं। वह बाहर महंगे दर पर वैक्सीन लगवाने को मजबूर हैं। कुत्ता, बंदर और बिल्ली के काटने के बाद रैबीज का इंजेक्शन 24 घंटे के अंदर लगवाना होता है। सीएचसी, पीएचसी, जिला अस्पताल, कैली सहित निजी अस्पतालों में रैबीज इंजेक्शन की व्यवस्था है।
विज्ञापन

इसके लिए शासन ने भी निर्देशित किया है कि एआरवी का इंजेक्शन अस्पतालों पर होना चाहिए। जिला अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एंटी रैबीज वैक्सीन की अनुपलब्धता होने से मरीजों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन की इस लापरवाही से मरीजों को निराश होकर वापस जाना पड़ रहा है। ऐसे में रोगियों को निजी अस्पतालों की तरफ रुख करना पड रहा है।
शुक्रवार को जिला अस्पताल में एक-दो लोग कुत्ते के काटने के बाद एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने आए थे। सीरम न होने की वजह से उन्हें लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed