{"_id":"5f103e748ebc3e63b77a008e","slug":"the-death-of-a-bike-youth-fill-in-the-pit-basti-news-gkp358300154","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: पेड़ से टकराकर गड्ढे में गिरी बाइक, युवक ने मौके पर तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: पेड़ से टकराकर गड्ढे में गिरी बाइक, युवक ने मौके पर तोड़ा दम
Thu, 16 Jul 2020 05:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि थानाक्षेत्र के चंदोताल पक्षी विहार के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बाइक समेत युवक बगल के गड्ढे में जा गिरा। घटना स्थल पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पाकर नगर थाने की पुलिस व परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर कस्बा निवासी 24 वर्षीय महबूब आलम पुत्र हसीबुल्लाह गुरुवार दोपहर बाइक से घूमने चंदोताल पक्षी विहार जा रहा था।
विज्ञापन
पक्षी विहार के गेट से थोड़ी दूर आगे जाते ही बाइक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद बाइक पेड़ से टकरा गई। बाइक पानी भरे गड्ढे में चली गई। राहगीरों की सूचना पर नगर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह व अभिषेक यादव पहुंच गए। शव को पानी से निकलवाया। बाइक के नंबर के आधार पर पता चला कि मृतक महबूब आलम नगर खास का रहने वाला है। पुलिस ने ग्रामीणों के मदद से उसके घर सूचना भेजी।
विज्ञापन