फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The dead bodies of Arvind and Karthik created ruckus in the house

Basti News: अरविंद और कार्तिक का शव आते घर में मचा कोहराम

Tue, 30 May 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 30 May 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
The dead bodies of Arvind and Karthik created ruckus in the house
रखिया गांव के पास हादसे में मृत मासूम कार्तिक के रोते-बिलखते परिवार के लोग व सांत्वना देने पहुं
महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के रखिया बैहार के पास हुए हादसे में जान गंवाने वाले अरविंद और मासूम कार्तिक के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव उनके घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। मासूम बेटे कार्तिक के शव को लेकर पिता सुनील व मां को विलाप करते देखकर हर किसी का कलेजा मुंह को आ गया। अरविंद के शव का शेरवाडीह भैरवा घाट पर और कार्तिक के शव का निकट के घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

रविवार को हर्रैया थानाक्षेत्र के शेरवाडीह निवासी अरविंद कुमार अपने भाई संदीप की ससुराल रखिया गांव के सुनील कुमार के घर शादी समारोह में शामिल होने आए थे। उसी गांव में अरविंद का ननिहाल भी था। उनके साथ भतीजा सचिन भी आया था। बताया जा रहा है कि रात करीब आठ बजे वह बाइक से रखिया गांव के दिनेश कुमार, रिश्तेदार सुनील कुमार के बेटे कार्तिक और भतीजे सचिन को बाइक पर बैठाकर सड़क पर चाट-फुल्की खिलाने के लिए निकले। सड़क पर तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दिया। घटना में बाइक बोलेरो में फंसकर 50 मीटर दूर तक घिसटती चली गई। उसके साथ कार्तिक भी घिसटता गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहे अरविंद कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक में आग लग गई थी। एंबुलेंस ने सीएचसी ले जाते समय उनकी भी मौत हो गई। घटना के बाद भाग रही बोलेरो को ग्रामीणों ने रखिया गांव के चौराहे पर पकड़ लिया।
विज्ञापन

अरविंद कुमार अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। अभी एक माह पहले वह विदेश से लौटकर घर आए थे। उसकी मौत से पत्नी बच्चे और माता साहना देवी, पिता अमृत लाल का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed