फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The cranes are enjoying the climate of the settlement... their population is increasing every year.

Basti News: सारसों को भा रही बस्ती की आब-ओ-हवा...हरसाल बढ़ रहा कुनबा

Sat, 10 Jan 2026 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
The cranes are enjoying the climate of the settlement... their population is increasing every year.
बस्ती। जिलेे के पक्षी प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। बस्ती वृत्त (मंडल) के तीनों जिलों में यानी बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर में कराई गई शरदकालीन गणना में ग्रीष्म कालीन की अपेक्षा सारस की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

ग्रीष्म कालीन गणना के सापेक्ष शरद कालीन गणना में 65 सारस अधिक मिले हैं। इससे बस्ती की आब-ओ-हवा सारस के जोड़े को भा रही है। हर साल इनका कुनबा बढ़ रहा है। जो राहत देने वाली खबर है।
विज्ञापन

बता दें कि वन विभाग की ओर से हर वर्ष दो बार सारस की गणना की जाती है। गर्मी के मौसम में ग्रीष्म कालीन तो सर्दी के मौसम में शरद कालीन गणना होती है। इस बार शरद कालीन गणना के दौरान बस्ती वृत्त में कुल 1661 सारस पाए गए हैं। इनमें 1396 वयस्क तो 265 बच्चे हैं। बस्ती जनपद में कुल 224 सारस पाए गए हैं। इनमें 216 वयस्क तो आठ बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं संतकबीरनगर में 701 सारस मिले हैं। इनमें 635 वयस्क तो 66 बच्चे शामिल हैं। सिद्धार्थनगर में कुल 736 सारस मिले हैं, जिनमें 545 वयस्क तो 191 बच्चे शामिल हैं। पक्षी प्रेमी अजीत सिंह व गौहरअली का कहना है कि पक्षियों के संरक्षण में हमेशा सहयोग देते हैं। सारस हंस का कुनबा जिले में बढ़ना शुभ संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed