{"_id":"66a406c8f9a33149b20f4836","slug":"the-condition-of-55-pregnant-women-deteriorated-after-being-injected-with-antibiotics-basti-news-c-207-1-bst1001-121144-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगने के बाद 55 प्रसूताओं की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगने के बाद 55 प्रसूताओं की हालत बिगड़ी
Sat, 27 Jul 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 27 Jul 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में मरीज का हलाज जनाने रात दो बजे पहुंचे डीएम रबीश गुप्ता।
- महिला अस्पताल में आधी रात तक परेशान रहे चिकित्सक, पुलिस फोर्स के साथ डीएम भी रहे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिला महिला अस्पताल में बृहस्पतिवार की रात अचानक चीख-पुकार शुरू हो गई। रात 9:30 से 10 बजे के बीच एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद 55 प्रसूताओं की हालत बिगड़ गई। कंपकंपी के साथ सभी को तेज बुखार हो गया। घबराए परिजन वार्ड से बाहर निकल कर हंगामा करने लगे। तीमारदार अस्पताल में मौजूद चिकित्सक और स्टॉफ नर्स पर गलत इंजेक्शन लगाने के आरोप लगाने लगे।
सूचना अधिकारियों को मिली तो डीएम रवीश गुप्ता और भारी संख्या में पुलिस फोर्स महिला अस्पताल पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में चिकित्सीय टीम ने प्रसूताओं को एविल और डेक्सोना की डोज दी। कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हुई। आधी रात तक अस्पताल में अफरा-तफरी मची रही। डीएम के निर्देश पर औषधि निरीक्षक अरविंद कुमार भी बुलाए गए। छानबीन में पता चला कि प्रसूताओं कोे सरकारी आपूर्ति की एंटीबायोटिक सेफ्रट्रिएक्जोन का इंजेक्शन लगाया गया था। डीएम ने औषधि निरीक्षक को इसके नमूने की जांच कराने के निर्देश दिए।
00
कोट
प्रसूताओं की हालत बिगड़ी हुई थी। तत्काल स्थिति नियंत्रित कर ली गई। मरीजों कोे दिए गए इंजेक्शन से संबंधित बैच की दवा प्रतिबंधित कर दी गई है। इंजेक्शन की वैधता समाप्त नहीं हुई थी। फिलहाल इसका नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है। अन्य पहलुओं पर भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
- डॉ. एके वर्मा, सीएमएस