फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The commissioner summoned the gas company to report the dug roads

आयुक्त ने गैस कंपनी से तलब की खोदी गई सड़कों की रिपोर्ट

Sat, 03 Sep 2022 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
The commissioner summoned the gas company to report the dug roads
आयुक्त सभागार में कमिश्नर गोविंदराजू एनएस और डीआईजी आरके भारद्वाज ने उद्योग बन्धु के साथ बैठक क? - फोटो : BASTI
आयुक्त ने गैस कंपनी से तलब की खोदी गई सड़कों की रिपोर्ट
विज्ञापन

आयुक्त ने ली मंडल उद्योग बंधुओं की बैठक
बस्ती। शहरी क्षेत्र में टोरेंटो गैस की ओर से पाइप लाइन बिछाने के दौरान या उसके बाद किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर कंपनी पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी मंडलायुक्त गोविंद राजू एनएस ने दी है। आयुक्त ने कंपनी से खोदी गई सड़कों की रिपोर्ट तलब की है। नगर पालिका के ईओ इस कार्य की निगरानी करेंगे।
आयुक्त शुक्रवार को मंडलायुक्त सभागार में मंडल स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि कंपनी कार्य स्थल पर समुचित साइनबोर्ड लगवाए, कार्य स्थल की घेराबंदी कराए। कार्य समाप्त होने पर तत्काल टाइल्स लगाकर स्थल को पूर्व की स्थिति में करेंगे। सरयू नहर खंड-चार के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार गौतम को निर्देश दिए कि औद्योगिक क्षेत्र बस्ती में जलनिकासी के स्थायी समाधान का प्रोजेक्ट शासन में संचालन समिति की बैठक में प्रस्तुत कर स्वीकृत कराएं।
विज्ञापन

आईजी राम कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी की सुरक्षा देखना प्रशासन का कार्य है। इसमें बाधक बनने वाले को कड़ा दंड भुगतना होगा। काम के दौरान या काम के बाद दुर्घटना होने पर टोरेंटो गैस कंपनी को जिम्मेदार मानते हुए मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बैठक में रोजगारपरक ऋण योजनाओं की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने निर्देश दिए कि भविष्य में उद्योग बंधु की बैठक में बैंक के प्रतिनिधियों को बुलाया जाय, जो ऋण स्वीकृति एवं ऋण वितरण की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बालाजी राइस मिल के विद्युत कनेक्शन तथा औद्योगिक क्षेत्र में 33 केवी के ढीले तारों को सही कराने के लिए अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार मौर्या को निर्देश दिए। चेंबर्स ऑफ इंडस्ट्री के महासचिव हरिशचंद्र शुक्ला ने बताया कि विद्युत कर्मी जानबूझ कर राइस मिल की बिजली बाधित करते हैं।

इस मौके पर एसपी आशीष श्रीवास्तव, मंडल के तीनों जिलों के उपायुक्त उद्योग, लीड बैंक के मैनेजर, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, यूपी सीडा के राजीव सिसोदिया, टोरेंटो गैस के अनिंदम भौमिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed