फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The cause of death of the innocent is not clear, the viscera is safe.

Basti News: मासूम की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित

Fri, 13 Mar 2026 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
The cause of death of the innocent is not clear, the viscera is safe.
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के रैयल लारा गांव में संदिग्ध हालात में चार माह के मासूम बालक की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हो पाया है। विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, इसलिए विसरा सुरक्षित किया गया है। थाना क्षेत्र के सेमरा मुस्तहकम गांव निवासी मासूम बालक के नाना राम प्रवेश ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। पुलिस को दी तहरीर में राम प्रवेश ने बताया था कि थाना क्षेत्र के ही रैयल लारा गांव निवासी सूरज से उनकी बेटी गुड़िया ने छह महीने पहले अपनी मर्जी से शादी की थी। चार माह का बेटा था। बुधवार की रात करीब 1:30 बजे मासूम की मौत हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed