फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The case file reached the police station for further investigation.

Basti News: अग्रेतर विवेचना के लिए थाने पहुंची केस की फाइल

Fri, 17 May 2024 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 17 May 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
The case file reached the police station for further investigation.
- संदीप के परिवार को फिर जागी न्याय की उम्मीद
विज्ञापन

- न्यायालय ने पुलिस की अंतिम रिपोर्ट को अस्वीकृत करके दिया है अग्रेतर विवेचना का आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कप्तानगंज के भूपालपुर कच्चीपुर के संदीप की रहस्यमय मौत के मामले की अग्रेतर विवेचना मंजूर होने से परिवार के लोगों को एक बार फिर न्याय की उम्मीद जाग गई है। केस की फाइल थाने पर पहुंच चुकी है। पुलिस की खिंचाई करते हुए न्यायालय ने कहा है कि केस की तफ्तीश विधि सम्मत तरीके से नहीं की। इसलिए अग्रेतर विवेचना की जाए। एसओ कप्तानगंज दीपक कुमार दुबे ने बताया कि आदेश प्राप्त हो चुका है। चुनाव की व्यस्तता खत्म होते ही तफ्तीश को आगे बढ़ाया जाएगा।
कप्तानगंज थाने के कच्चीपुर के संदीप विश्वकर्मा की संदिग्ध मौत में पेंच फंसा हुआ है। पुलिस उसके डूबने से मौत बता रही है जबकि घर वाले हत्या बता रहे हैं। 13 जून को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कच्चीपुर (भूपालपुर) गांव के संदीप कुमार विश्वकर्मा (22) का रवई नदी में शव मिला था।
विज्ञापन

इस मामले में विवेचक ने दिसंबर में ही न्यायालय में यह लिखते हुए फाइनल रिपोर्ट भेज दिया था, कि संदीप की डूबने से मौत हुई थी। केस की पैरवी कर रहे संदीप के चाचा बाबूराम विश्वकर्मा ने प्रोटेस्ट दाखिल किया था, जिसमें कहा गया कि संदीप के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डाॅक्टर को उसके पेट में पानी नहीं मिला। इससे स्पष्ट है कि यदि संदीप की मृत्यु डूबने से होती तो पेट में पानी अवश्य मिलता। पेट में पानी न मिलना स्पष्ट करता है कि मृतक को डुबो कर मारा गया है। इस बिंदु पर विवेचक ने कोई विवेचना नहीं की। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने यह कहते हुए पुलिस की फाइनल अस्वीकार कर दिया कि विवेचक की ओर से भेजी गई अंतिम रिपोर्ट विधि सम्मत नहीं है। ऐसे में कप्तानगंज थानाध्यक्ष को आदेश दिया कि अग्रेतर विवेचना करते हुए 15 दिन में कृत कार्रवाई से अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
इस तरह केस में फंसा पेंच
- उनके चाचा बाबूराम का कहना है कि वह गन्ने की सिंचाई कर रहा था। 11 बजे घर से खाना खाकर खेत में जाने के लिए निकला था। काफी देर तक घर न लौटने पर चाचा ने फोन किया तो संदीप ने बताया कि करचोलिया के पास सांड़ भगाने आया है। दोपहर दो बजे सूचना मिली कि संदीप का शव बघौड़ा गांव के निकट रवई नदी में (ढोढ़रहवा घाट) पर पड़ा है। चरवाहों ने शव निकालकर फोटो वायरल किया। परिवार के लोग और पुलिस पहुंची तो उसकी बाइक घटना स्थल से कुछ दूरी पर खड़ी मिली और बाइक की चाबी और मोबाइल फोन गायब था। पुलिस ने बाबूराम की तहरीर पर संदीप के साथ गए तीन दोस्तों पर हत्या व शव छिपाने का केस दर्ज किया था। पोस्टमार्टम में उसकी आहार नली, पेट और लेंस आदि में पानी व बालू भरा मिला था। इस आधार पर पुलिस ने दावा किया कि नहाते समय डूबने से उसकी मौत हुई। मगर, वह डूबा या डुबाया गया, इसे लेकर पेंच फंस गया।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed