{"_id":"67ae43612987a3cfad0f0d98","slug":"the-car-of-devotees-returning-from-ayodhya-collided-with-the-railing-and-overturned-the-driver-died-basti-news-c-207-1-sgkp1006-131980-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अयोध्या से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार रेलिंग से टकराकर पलटी, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अयोध्या से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार रेलिंग से टकराकर पलटी, चालक की मौत
Fri, 14 Feb 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
कार में सवार चार अन्य श्रद्धालु भी घायल
गोरखपुर के सहजनवां क्षेत्र के सेमरडाड़ी गांव से गए थे अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज (बस्ती)। गोरखपुर जिले के सहजनवां क्षेत्र से अयोध्या दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार लौटते समय कप्तानगंज क्षेत्र के गड़हा गौतम ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद अनियंत्रित कार पलट कर घिसटते हुए कुछ दूर तक चली गई। कार का एयरबैग खुलने के बावजूद चालक की मौत हो गई। उसमें सवार चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार, सहजनवां क्षेत्र के सेमरडाड़ी गांव के दारा निषाद गांव नगेंद्र, हरिकेश, रवि और सूरज के साथ अपनी कार से अयोध्या धाम में दर्शन करने गए थे। गाड़ी दारा चला रहे थे और उनके बगल में सूरज बैठा था। बृहस्पतिवार की शाम करीब 5:30 बजे गड़हा गौतम ओवरब्रिज के पास कार को किसी वाहन ने साइड मार दिया। इससे कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराते हुए काफी दूर जाकर पलट गई।
कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कार का चारों पहिया ऊपर हो गया। कार में सवार लोग चीख-पुकार करने लगे। फोरलेन से गुजरने वाले काफी लोग जुट गए और कार को सीधा कर घायलों को बाहर निकाला। सभी को एंबुलेंस से सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टर ने कार चालक दारा निषाद (28) पुत्र शिवचरन को मृत घोषित कर दिया। कार में आगे बैठे सूरज (26) पुत्र देवव्रत को गंभीर चोटें आईं। जबकि पीछे बैठे नगेंद्र (20) पुत्र रामलाल, हरिकेश (24) पुत्र त्रिलोकी, रवि (26) पुत्र राम प्रकाश घायल हो गए। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
..
एयर बैग खुलने के बाद भी नहीं बची दारा की जान
जिस समय कार रेलिंग से टकराई उसके बाद कार का आगे का दोनों एयरबैग खुल गया। इससे आगे बैठे सूरज की जान तो बच गई, मगर चालक दारा की जान नहीं बच पाई। साथ रहे घायलों ने बताया कि दारा पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से पत्नी और दो बच्चे बेसहारा हो गए। दारा कार चलाकर परिवार का गुजारा करता था। अभी कुछ दिन पहले ही वह गाजियाबाद से घर आया था।