{"_id":"60cf85738ebc3e32e34fb2dc","slug":"the-campaign-will-run-in-the-district-by-forming-a-cluster-in-july-basti-news-gkp398862120","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई में क्लस्टर बनाकर जिले में चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई में क्लस्टर बनाकर जिले में चलेगा अभियान
विज्ञापन

बस्ती। पायलट प्रोजेक्ट के तहत जिले के पांच ब्लॉकों में 21 जून से कोविड टीकाकरण होगा। अगले महीने जुलाई में चलने वाले विशेष टीकाकरण अभियान के पूर्वाभ्यास के रूप में इसे देखा जा रहा है। जुलाई में ग्राम पंचायत स्तर तक क्लस्टर बनाकर टीकाकरण कराया जाना है। इस दौरान प्रदेश में हर दिन 10 लाख लोगों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान के दौरान जिले की लगभग 60 प्रतिशत आबादी को प्रतिरक्षित किया जाना है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एफ हुसैन ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत जिले के हर्रैया, कप्तानगंज, गौर, बनकटी व बहादुरपुर ब्लॉक का चयन किया गया है। यहां चयनित ग्राम पंचायतों में लाभार्थियों का क्लस्टर बनाकर उनका टीकाकरण कराया जाएगा। पिछले दिनों शासन की ओर से आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान पायलट प्रोजेक्ट के तहत ब्लॉकों का चयन कर 21 जून से यहां पर विशेष टीकाकरण का ट्रायल कार्यक्रम संचालित करने के लिए निर्देशित किया गया है।
पायलट प्रोजेक्ट के तहत जुलाई में चलने वाले अभियान की तर्ज पर ही टीकाकरण कराया जाएगा। इसमें क्लस्टर बनाने के साथ ही गांव की टीम द्वारा लोगों को कोविड टीके का महत्व बताने के साथ ही उन्हें टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
इस कार्य में ग्राम प्रधान, लेखपाल, ग्राम पंचायत सचिव, आशा, आंगनबाड़ी आदि का सहयोग लिया जाएगा। आशा लोगों के घरों तक पर्ची पहुंचाकर उन्हें टीकाकरण के स्थान व तिथि के बारे में सूचित करेंगी। मौके पर ही स्वास्थ्य टीम द्वारा लाभार्थी का पंजीकरण कराने के साथ ही उन्हें टीका लगाया जाएगा। डॉ. हुसैन ने बताया कि जून में पूरे प्रदेश में लगभग एक करोड़ लोगों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य है। इसके मद्देनजर जिले में व्यापक पैमाने पर टीकाकरण कराया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के साथ ही अन्य विभागों के अधिकारी इसमें सहयोग प्रदान कर रहे हैं। जुलाई में प्रदेश का यह लक्ष्य बढ़कर 10 लाख प्रतिदिन किया जाना है। इसी हिसाब से जिले में टीकाकरण के लिए रणनीति तैयार की जा रही है। अभी से तैयारी बैठकें आयोजित कर सीएचसी के प्रभारी मेडिकल अफसर व अन्य अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं।