फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The bus went on educational tour to Bhadohi

Basti News: शैक्षिक भ्रमण पर गई बस भदोही में दुर्घटनाग्रस्त, 15 छात्र चोटिल

Mon, 20 Nov 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 20 Nov 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
The bus went on educational tour to Bhadohi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दुबौलिया। शैक्षिक भ्रमण पर निकली बस भदोही जिले के औराई कोतवाली क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सवार 15 विद्यार्थी मामूली रूप से घायल हो गए। साथ गए प्रधानाचार्य ने बताया कि इलाज के बाद सभी को वापस लाया जा रहा है।

कस्बे में स्थित विवेकानंद इंटर कालेज से एक प्राइवेट बस से करीब 40 विद्यार्थी कुछ अध्यापकों के साथ बस से शैक्षिक भ्रमण के लिए शनिवार सुबह निकले थे। वे लोग सारनाथ,विन्ध्याचल और काशी विश्वनाथ का भ्रमण करने के बाद वापस लौट रहे थे। भदोही जिले में औराई कोतवाली क्षेत्र के एनएच-19 पर चालक का बस से नियंत्रण हट गया। जिससे बस दूसरी लेन को पार करते हुए सड़क किनारे निर्माणाधीन नाले के डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें करीब 15 छात्रों को मामूली चोट आई। स्कूल के प्रधानाचार्य डाक्टर हरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि किसी को गम्भीर चोट नहीं लगी है। सभी को इलाज कराने के बाद वापस लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed