{"_id":"6813d72f986be872fa0b43bd","slug":"the-body-of-a-farmer-who-went-to-guard-the-sugarcane-was-found-in-the-field-basti-news-c-207-1-sgkp1006-135838-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गन्ने की रखवाली करने गए किसान का खेत में मिला शवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गन्ने की रखवाली करने गए किसान का खेत में मिला शवर
Fri, 02 May 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 02 May 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। गन्ने की रखवाली करने गए कलवारी थानाक्षेत्र के चिलवनिया निवासी 45 वर्षीय किसान का खेत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाक्षेत्र के चिलवनिया निवासी किसान हरिश्चंद्र यादव (45) बुधवार शाम को सिकंदरपुर स्थित रिश्तेदारी में गए थे। वहां से देर रात घर आए और रात करीब दो बजे मलदहवा सिवान में करमातर तिराहा के पास छुट्टा पशुओं से गन्ने की फसल की रखवाली करने चले गए।
पूरी रात घर नहीं लौटे तो परिजनों को लगा कि वह खेत में ही होंगे। सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने हरिश्चंद्र का शव गन्ने के खेत में पड़ा देखकर शोर मचाया। आसपास के लोग एकत्र हो गए। हरिश्चंद्र की मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्रधान प्रतिनिधि राजेश यादव की सूचना पर चौकी इंचार्ज गायघाट राममणि उपाध्याय पहुंच गए।
विज्ञापन
थाना प्रभारी कलवारी दिनेशचंद चौधरी ने बताया कि शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह साफ हो सकेगी। संवाद