{"_id":"654beb485dc1e0d64b0da3f4","slug":"the-beginning-of-the-festival-of-lights-from-tomorrow-basti-news-c-207-1-sgkp1002-6790-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दीप पर्व का श्रीगणेश कल से, धनतेरस के लिए सज गए बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दीप पर्व का श्रीगणेश कल से, धनतेरस के लिए सज गए बाजार
Thu, 09 Nov 2023 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 09 Nov 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
ग्राहकों की रुझान देख दुकानदारों ने खोला ऑफर का पिटारा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कार्तिक त्रयोदशी पर शुक्रवार से दीपावली के पंच दिवसीय महापर्व का आगाज हो रहा है। पहले दिन धनतेरस को अपनी और परिवार, व्यापार की उन्नति के लिए पूजा-आराधना की तैयारी में लोग जुटे हैं। दुकानदारों ने रुझान और पसंद को भांपते हुए ऑफर का पिटारा खोल रखे हैं। बाजार में सुरक्षा और सजगता के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। खासकर आभूषण की दुकानों के इर्दगिर्द पिकेट लगाई जा रही है।
प्रशासन की तरफ से दीप पर्व पर अभूतपूर्व सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। जीएसटी, विद्युत, फूड सेफ्टी, पुलिस, फायर ब्रिगेड, विजिलेंस टीमों के अलावा संबंधित थाने, सर्किल पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की जवाबदेही तय की गई है। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी का कहना है कि जरूरत के मुताबिक एक्शन प्लान तैयार कर लिया गया है। आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्जन भी किया जाएगा। इस बार पर्यावरण की सुरक्षा के मद्देनजर शहर ही नहीं, गांव तक के युवाओं में खास उत्साह देखा जा रहा है। शहर के बाजार में लोगों को लुभाने के लिए सोने-चांदी, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, कपड़े आदि की दुकानों को आकर्षक झालरों और चमचमाती रोशनी के उपकरणों से सजाया गया है।
..
लग गए स्टॉल, लुभा रहे ऑफर
शहर के गांधीनगर, रोडवेज, पुरानी बस्ती, दक्षिण दरवाजा, मंगल बाजार, कटरा आदि जगहों पर लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं की बिक्री के लिए स्टाल लग गए हैं। कपड़ों के ब्रांडेड शोरूम और शॉपिंग माल्स में युवा पीढ़ी का सबसे ज्यादा रुझान देखा जा रहा है। बच्चों और महिलाओं की भीड़ दिख रही है। इलेक्ट्रॉनिक, कपड़े, ज्वेलरी, होम अप्लायंसेज, वाहन, मोबाइल फोन आदि की खरीदारी पर कुछ न कुछ ऑफर लोगों को लुभा रहे हैं।
विज्ञापन
...
राशियों के अनुसार खरीदारी शुभ
मेष-चांदी की कटोरी, इलेक्ट्रॉनिक सामान, स्वर्ण आभूषण। वृष-कपड़े, कलश। मिथुन- सोने के आभूषण, स्टील के बर्तन। कर्क-चांदी के आभूषण या बर्तन, घरेलू सामान। सिंह-तांबे के बर्तन या कलश, लाल रंग के कपड़े। कन्या-सोने या चांदी के आभूषण या कलश। तुला-कपड़े, सौंदर्य सामान या सजावटी सामान। वृश्चिक-इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सोने के आभूषण। धनु-सोने के आभूषण, तांबे के बर्तन, मिट्टी की कलश। मकर-वस्त्र, वाहन, चांदी के बर्तन या आभूषण। कुंभ- सौंदर्य के सामान, स्वर्ण, तांबे के बर्तन। मीन- सोने के आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण।