फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The Basti-Tanda bridge will serve as a relief route during the highway diversion.

Basti News: हाईवे पर डायवर्जन के दाैरान राहत का रास्ता बनेगा बस्ती-टांडा पुल

Fri, 24 Jul 2026 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
The Basti-Tanda bridge will serve as a relief route during the highway diversion.
कलवारी -टांडा मार्ग जिससे जाएंगे कावंडि़ये-संवाद
बस्ती। श्रावण मास में जिले में कांवड़ियों की हलचल बढ़ जाएगी। कांवड़ यात्रा के दौरान सात अगस्त की शाम से 11 अगस्त की शाम तक बस्ती-अयोध्या हाईवे पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। इस दौरान यातायात का दबाव बस्ती-टांडा मार्ग पर रहेगा।
विज्ञापन

हाल ही में मरम्मत के बाद शुरू हुआ टांडा पुल डायवर्जन व्यवस्था में अहम भूमिका निभाएगा और यात्रियों को राहत देगा। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए बस्ती, संतकबीरनगर और अयोध्या प्रशासन संयुक्त रूप से रूट प्लान तैयार कर रहा है।
विज्ञापन

गोरखपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को संतकबीरनगर से ही रामजानकी मार्ग की ओर मोड़कर कलवारी-टांडा पुल के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भेजा जाएगा। लखनऊ की ओर से आने वाले वाहनों को भी अयोध्या से पहले ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस्ती सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों को फुटहिया चौराहे से कलवारी-टांडा मार्ग तथा बस्ती-बांसी मार्ग होते हुए उतरौला-डुमरियागंज की ओर भेजा जाएगा। हाईवे बंद रहने के कारण चार दिनों तक स्थानीय यात्रियों को भी लखनऊ की ओर आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
इस वर्ष श्रावण तेरस का जलाभिषेक 10 और 11 अगस्त की रात से शुरू होगा। अयोध्या के सरयू तट से जल लेकर कांवड़ियों का जत्था सात अगस्त की शाम से निकलना शुरू हो जाएगा। इसी के मद्देनजर हाईवे पर बैरिकेडिंग कर यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पॉलिटेक्निक चौराहा, मूड़घाट और फुटहिया चौराहे पर पुलिस की विशेष तैनाती रहेगी।

गोरखपुर से आने वाले वाहनों को पॉलिटेक्निक चौराहे से बस्ती-बांसी मार्ग के रास्ते डुमरियागंज-उतरौला की तरफ निकाला जाएगा। हर्रैया, कप्तानगंज, विक्रमजोत और गोटवा समेत हाईवे से जुड़े संपर्क मार्ग भी सील किए जाएंगे। इस अवधि में बस्ती से अयोध्या तक पूरा हाईवे कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed