फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The atmosphere will be filled with goddesses for nine days... Goddess Mother's court will be decorated from city to village.

Basti News: नाै दिन देवीमय रहेगा माहाैल...शहर से गांव तक सजेगा देवी मां का दरबार।

Mon, 22 Sep 2025 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 22 Sep 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
The atmosphere will be filled with goddesses for nine days... Goddess Mother's court will be decorated from city to village.
बस्ती। शारदीय नवरात्र सोमवार से प्रारंभ हो जाएगा। इसी के साथ शुभ कार्यों का भी आगाज होने लगेगा। जिले में 15 दिनों तक पूर्णमासी तिथि तक दुर्गा पूजा उत्सव की धूम मची रहेगी। घरों में कलश की स्थापना के साथ नौ दिन का व्रत शुरू होगा।
विज्ञापन

पूजा-पाठ से माहौल भक्तिमय बना रहेगा। जगह-जगह दुर्गा पूजा समारोह का भी आयोजन किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में नवरात्रि प्रथम दिन से ही दुर्गा पंडाल सज जाएंगे। सुबह-शाम देवी की आराधना शुरू हो जाएगी। जबकि शहरी क्षेत्र में नवरात्रि सप्तमी के दिन से दुर्गा पूजा उत्सव जोर पकड़ेगा।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र की तैयारी की एक दिन पहले रविवार से ही देखी जा रही है। पूजा भंडार पर पूजन सामग्री की खरीदारी दिन भर होती रही। मां की लाल चुनरी, नारियल, धूप, कपूर, अगरबत्ती एवं देवी के साज- सज्जा के सभी सामान खरीदे जा रहे हैं। घरों में विधिवत सफाई की गई है। सुबह कलश स्थापना के साथ पूजन-अर्चन का दौर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान व्रतधारी श्रद्धालु देवी मंदिरों पर दर्शन के लिए भी उमड़ेंगे। इसलिए मंदिरों में नवरात्रि पर विशेष तैयारी की गई है। लाइटिंग एवं रंगरोगन ने देवी मंदिरों को चमकाया गया है।
ग्रामीण क्षेत्र में आज स्थापित होंगी दुर्गा प्रतिमाएं : जिले के ग्रामीण अंचल में दुर्गा पंडाल सज चुके हैं। रविवार को पितृ विसर्जन होने के कारण देवी प्रतिमाओं को स्थापित नहीं किया गया है। बंगाल से आकर मूर्ति तैयार करने वाले कलाकार पहले से ही बुकिंग के हिसाब से देवी प्रतिमाओं को सजाकर तैयार कर लिए हैं। नवरात्रि प्रथम दिन सोमवार को सुबह से मूर्ति लेने वाली पूजा कमेटियों की भीड़ उमड़ेगी।

इस बार ग्रामीण अंचल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 1952 देवी प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। इसको लेकर प्रशासन भी सतर्क है। जगह-जगह आयोजन समितियों से समन्वय बनाकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। आयोजन समितियों का कहना है कि नवरात्रि प्रथम दिन से ही देवी पंडालों में पूजन-अर्चन, भजन-कीर्तन शुरू हो जाएगा। दशहरा के दिन इन प्रतिमाओं को नजदीकी सरोवरों और नदियों के तट पर विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed