फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The Animal Husbandry Department did the paperwork for the battle with Lumpi

लंपी से जंग की पशुपालन विभाग ने की कागजी तैयारी

Sat, 27 Aug 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
The Animal Husbandry Department did the paperwork for the battle with Lumpi
लंपी से जंग की पशुपालन विभाग ने की कागजी तैयारी
विज्ञापन

32 पशु अस्पतालों की देखरेख 26 डॉक्टरों के कंधे पर
बस्ती। जिले में पशुपालन विभाग के पास दवाओं की किल्लत है। 32 अस्पतालों में 26 डॉक्टर तैनात हैं। बावजूद इसके अधिकारी सबकुछ ठीक है का दावा करते हैं।
गोवंशीय पशुओं में लंपी रोग से तंत्र हिला है, मगर जिले में पशु पालन विभाग निश्चित है। वह इस बीमारी से जंग की कागजी तैयारी पूरी कर चुका है। पशु चिकित्सक बताते हैं कि लंपी की कोई दवा नहीं है। बचाव ही इलाज है। गोवंशी पशुओं में लंपी बीमारी ने पशु पालकों को सकते में डाल है।
लालगंज के महादेवा निवासी राजाराम कहते हैं कि पशु अस्पताल में संसाधनों की बेहद कमी है। पशु लेकर जाने पर सारी दवा व सुई आदि खरीदनी पड़ती। केवल भवन है, चिकित्सक भी कभी-कभार ही आते हैं। भानपुर के पशु पालक राम निहोर यादव कहते हैं कि पशुओं के स्वास्थ्य को लेकर पशुपालन विभाग के पास कोई इंतजाम नहीं है। न इंजेक्शन है ओर न दवाएं। चिकित्सक भी कई अस्पतालों पर नहीं हैं।
विज्ञापन

...
जिले में चार लाख 69 हजार पशु
पशुपालन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में करीब चार लाख 69 हजार पशु हैं। इनमें से करीब सवा लाख गोवंशीय पशु हैं। महीष वंशीय पशुओं की संख्या करीब 60 हजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कोट
जिले में चिकित्सकों की कमी है। दवाएं आदि जरूरत भर की हैं। पशु पालकों से दवा व इंजेक्शन मंगाने की जानकारी नहीं है। लंपी बीमारी की अब तक कोई दवा नहीं आई है। जिले में सर्वे करने पर कोई भी गोवंशीय पशु इस बीमारी से ग्रसित नहीं पाया गया है।
डॉ. एके त्रिपाठी, मुख्य पशु चिकित्साधीकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed