{"_id":"682f813152527c413b09aad3","slug":"the-administration-demolished-the-house-built-on-the-ditch-land-basti-news-c-207-1-bst1004-136972-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्रशासन ने ध्वस्त कराया गड़ही की जमीन पर बना मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्रशासन ने ध्वस्त कराया गड़ही की जमीन पर बना मकान
Fri, 23 May 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 23 May 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
भानपुर। कोहड़ा गांव में गड़ही की जमीन की के पांच एयर हिस्से पर बने पक्के मकान और अन्य अवैध निमार्ण को तहसील प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। पुलिस बल के साथ पहुंचे नायब तहसीलदार कृष्ण मोहन यादव ने चार घंटे बुलडोजर चलवाकर अवैध निमार्ण को धराशयी करा दिया।
नायब तहसीलदार ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने अतिक्रमण को तुरंत खाली कराने का निर्देश दिया है। बताया कि इसकी सूचना पूर्व में ही कब्जेदार को दे दी गई थी। लेकिन, उन्हाेंने समय से कब्जा खाली नहीं किया तो कार्रवाई की गई।
बताया कि इस प्रकरण में तहसीलदार न्यायालय से 03 सितंबर 2024 को ही बेदखली का आदेश हो चुका था। 21 मई को एसडीएम की ओर से गठित राजस्व टीम व पुलिस बल की उपस्थिति में कोहड़ा तप्पा-सगरा में स्थित गड़ही की भूमि से बब्बू पुत्र रामचरित्र के अवैध कब्जे को ध्वस्त करा दिया गया है। संवाद