फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The administered oath of faith in democracy

लोकतंत्र में आस्था की दिलाई शपथ

Sat, 26 Jan 2019 12:04 AM IST
राकेश पांडेय बस्ती (ब्यूरो)
बस्ती (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 26 Jan 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
The administered oath of faith in democracy
लोकतंत्र में आस्था की दिलाई शपथ - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता दिवस मनाया गया। मतदाता जागरूकता रैली को डीएम डॉ. राजशेखर व जिला गाइड कमिश्नर नीलम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली स्टेडियम में पहुंच कर सभा में तब्दील हो गई। डीएम ने कहा कि मतदान प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। इसे अनिवार्य रूप से करें। इस मौके पर बेगम खैर की प्रधानाचार्य नीलोफर उस्मानी, आज्ञाराम चौधरी, डा. हरेंद्र प्रताप सिंह, अमित कुमार शुक्ल सहित तमाम लोग मौजूद रहे। लक्ष्य एकेडमी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। 
विज्ञापन


पैकोलिया प्रतिनिधि के अनुसार थाना परिसर में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने मताधिकार का प्रयोग की शपथ दिलाई। इस मौके पर मनीष जायसवाल, प्रमोद सिंह, राम जनक भारती आदि मौजूद रहे। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों में लोगों को मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलाई गई। दुबौलिया ब्लाक व बीआरसी के अलावा प्राथमिक विद्यालय हरिपालपुर, तिघरा, महुआडांड, सुधा गर्ल्स इंटर कालेज सवई परसन, राम आसरे इंटर कालेज तिघरा आदि जगहों पर लोगों को शपथ दिलाकर मतदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष अनिल सिंह, शेष राम दिवाकर, राजेश आदि मौजूद रहे।  वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार मदन मोहन मालवीय शिक्षण संस्थान उदयपुर में प्रबंधक राम किशोर त्रिपाठी, प्राथमिक विद्यालय कोयला में प्रधानाध्यापक राजकुमार, रुद्रपुर में प्रधानाध्यापक बाल कृष्ण ओझा, भारतीय कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य रमेश सिंह, देश राज नारायण इंटर कॉलेज वाल्टरगंज में प्रधानाचार्य रमेश सिंह, जय जय राम बाबू राम चौधरी इंटर कॉलेज महोली में प्रिंसिपल सफातुल्ला कुरैशी ने शपथ दिलाई।  रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार बीईओ रामकुमार सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत में रैली निकालकर लोगों को मताधिकार के प्रयोग के प्रति जागरूक किया गया। भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार में आयोजित गोष्ठी में एसडीएम राजेश सिंह ने विचार व्यक्त कर लोगों को मताधिकार के प्रयोग के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर निर्वाचन से संबंधित बेहतर कार्य पर बीएलओ चंद्र कला, हेमंत कुमारी, सीमा देवी और गंगोत्री देवी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। तहसील कर्मियों के साथ किसान इंटर कालेज के छात्रों ने रैली निकाली। प्रधानाचार्य अनिल कुमार राय, बीडीओ हरिश्चन्द्र, अर्जुन चौधरी, मंजू सिंह, संजय, आशुतोष पटेल आदि मौजूद रहे।हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कस्बे में स्कूली छात्रों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। एसडीएम एसपी शुक्ला ने मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed