फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   thana samadhan diwas

Basti News: साहब! पांच सालों से कर रहा हूं शिकायत, कोई नहीं सुन रहा

Sun, 27 Aug 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 27 Aug 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
thana samadhan diwas
बस्ती। थाना समाधान दिवस पर शनिवार को सुबह करीब 11 बजे पहुंचे मंडलायुक्त अखिलेश कुमार सिंह ने करीब दो घंटे तक फरियादियों को सुना। फरियादी विश्राम ने उन्हें बताया कि साहब! पांच सालों से थाना व तहसील समाधान दिवस में चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन कोई सुन नहीं रहा है। मंडलायुक्त ने राजस्व कर्मियों व थानाध्यक्ष को तुरंत मौके जाने का निर्देश दिया और कहा यदि विपक्षी मानता है तो ठीक वरना उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू करें।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि विश्राम का गांव के ही देवी प्रसाद के साथ 2018 से जमीनी विवाद चल रहा है, जिसको लेकर वह कई सालों से अफसरों के चक्कर लगा रहे हैं। 12 अगस्त को समाधान दिवस पर भी उन्होंने शिकायत किया था। दूसरी ओर सोनहा थाना पहुंचे एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने पांच मामलों का निस्तारण किया। जमीनी विवाद के मामलों में थानाध्यक्ष शैलेश सिंह को निर्देश दिया कि राजस्व कर्मियों की मदद से ऐसे मामले सुलझाए जाएं। उन्होंने अपराध रजिस्टर, गुंडा एक्ट की फाइल, लंबित विवेचना, गैंगस्टर एक्ट आदि के संबंधित रजिस्टर का जायजा लिया। कहा कि इन दिनों चोरियां हो रही हैं ऐसे में रात्रि गश्त पर अधिक ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन

मौके पर एसडीएम आशुतोष तिवारी, दयानंद यादव, हीरालाल यादव, सुभाष चौबे आदि मौजूद रहे।
------------------
अफसरों का आश्वासन लेकर जा रहा हूं
दुबौलिया। समाधान दिवस पर थाने पर पहुंचे बरदिया लोहार निवासी ननकऊ ने बताया कि गांव में मेरे घर जाने के लिए मात्र एक रास्ता है और इस पर भी एक व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है। चार बार तहसील व थाना समाधान दिवस में शिकायत कर चुका हूं। आज भी अफसरों का आश्वासन लेकर जा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
दो बार की शिकायत फिर भी नहीं हुई कार्रवाई
बनकटी। लालगंज थाने पर आयोजित समाधान दिवस में पहुंची महसों की रानी सिंह ने बताया कि मेरी जमीन जेठ व देवर ने हड़प ली है। दो बार से समाधान दिवस पर शिकायत कर रही हूं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। मौके पर एसडीएम विनोद कुमार पांडेय, नायब तहसीलदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed