{"_id":"60edd2ab8ebc3e335c5f4941","slug":"tgtu-personnel-standing-on-dharna-talks-with-chief-engineer-failed-basti-news-gkp4017489136","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरने पर डटे रहे टीजीटू कर्मी, मुख्य अभियंता से वार्ता विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरने पर डटे रहे टीजीटू कर्मी, मुख्य अभियंता से वार्ता विफल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरने पर डटे रहे टीजीटू कर्मी, मुख्य अभियंता से वार्ता विफल
बस्ती। तकनीकी सहायकों का धरना मंगलवार को बिजली निगम के मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में जारी रहा। हालांकि विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की मुख्य अभियंता मनोज कुमार अग्रवाल की वार्ता हुई। संघ पदाधिकारी ने मुख्य अभियंता से एसडीओ तृतीय को निलंबित कर जांच कराने की मांग की। मुख्य अभियंता ने बताया कि कमेटी गठित कर जांच कराने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे संगठन पदाधिकारियों ने ठुकरा दिया।
एसडीओ तृतीय पर आरोप है कि उन्होंने तकनीकी कर्मचारी ओम प्रकाश का मानसिक उत्पीड़न किया। उसके चलते ओम प्रकाश बीमार पड़ गए और अस्पताल में जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं। संगठन पूर्वांचल उपाध्यक्ष सुनील प्रजापति ने कहा कि न्याय मिलने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। जोनल अध्यक्ष मो. नासिर हुसैन ने कहा कि अधिकारी मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष रामजी मिश्रा ने कहा कि कोई विभागीय अधिकारी पीड़ित के घर जाकर उनका हालचाल लेना उचित नहीं समझा।
जोनल सचिव अमर सिंह ने कहा कि इस बार संगठन आरपार की लड़ाई लड़ने का मूड बना चुका है। संतकबीरनगर के जिलाध्यक्ष नारायण चंद्र चौरसिया, अजय पांडेय, राज कुमार चौधरी, नीरज कुशवाहा आदि ने भी धरने को संबोधित किया। इस मौके पर अली अहमद, अजीत कुमार, दयाशंकर वर्मा, शरद पांडेय, इंद्र प्रताप, सुनील कुमार, अशीष कन्नौजिया, जितेंद्र यादव, सिकंदर, शीलेंद्र कुमार, पवन कुमार, बाल्मीकि, अखिलेश यादव, अमित शर्मा, अमरनाथ आदि मौजूद रहे।