{"_id":"6102e2dd8ebc3ee90d4dd88f","slug":"tgt-examination-will-be-held-at-21-centers-basti-news-gkp403698510","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीजीटी: 21 केंद्रों पर होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीजीटी: 21 केंद्रों पर होगी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीजीटी : 21 केंद्रों पर होगी परीक्षा
31 जुलाई, सात व आठ अगस्त को होगी टीजीटी की परीक्षा
दूसरे विभागों के कर्मचारी करेंगे कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी, केंद्रों पर बंद रहेगी इंटरनेट सेवा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की आने वाले कुछ दिनों में तीन बड़ी परीक्षाएं होनी हैं। जिसको लेकर जिला प्रशासन नकलविहीन व निष्पक्ष कराने में जुटा है। जिसको लेकर डीएम सौम्या अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर गाइडलाइन जारी की है।
31 जुलाई को वर्ष 2016 की जीवविज्ञान टीजीटी की तथा 2021 की टीजीटी और पीजीटी परीक्षा होगी। जिसको लेकर चयन बोर्ड के चेयरमैन वीरेश कुमार ने मंडल मुख्यालयों के डीएमए एसएसपी और जिला विद्यालय निरीक्षकों, डीआईओएस से वीडियो कांफ्रेंसिंग करके परीक्षा के तैयारी का जानकारी ली। डीएम ने बताया कि वर्ष 2016 की जीवविज्ञान विषय की टीजीटी परीक्षा 31 जुलाई को मंडल मुख्यालयों के जिलों पर एक पाली में होगी। जिसके लिए छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज, खैर इंटर कॉलेज, श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज और जीआरएस इंटर कॉलेज चयनित किया गया है। जहां 1886 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए दो सेक्टर और छह स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा छह पर्यवेक्षक और दो सचल दल का गठन किया गया है। वहीं, 2021 टीजीटी की परीक्षा सात एवं आठ अगस्त को जिला मुख्यालयों में दो पालियों में होनी है। जिसके लिए जिले में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जहां 8240 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए एक परीक्षा कक्ष में 24 से अधिक परीक्षार्थी नहीं बैठाए जाएंगे। केंद्र पर 50 फीसदी कक्ष निरीक्षक शिक्षक होंगे और 50 फीसदी कक्ष निरीक्षक दूसरे विभागों के कर्मचारियों को लगाया जाएगा।
इंटरनेट सेवा बंद रहेगी
परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर इंटरनेट की सुविधा बंद रहेंगी। इसके लिए इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियों से बात चल रही है। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल अथवा दूसरे इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। केंद्र के गेट पर ही इलेक्ट्रानिक उपकरणों का जमा करने की व्यवस्था होगी। केंद्रों पर प्रश्नपत्र केंद्र व्यवस्थापक, दो कक्ष निरीक्षकों एवं पर्यवेक्षक की उपस्थिति में खोला जाएगा। केंद्र पर मास्क और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करना होगा। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के परिधि में पुलिस फोर्स तैनात होगी।