फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   TET Will organise today

परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटा पहले केंद्र में मिलेगा प्रवेश

Sun, 23 Jan 2022 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
TET Will organise today
टीईटी : परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटा पहले केंद्र में मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन

बस्ती। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में रविवार को परीक्षा समय से डेढ़ घंटा पूर्व केंद्र के भीतर प्रवेश दिए जाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। पहली पाली में सुबह नौ बजे तक दूसरी पाली में दोपहर दो बजे के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। यह जानकारी सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने दी।
उन्होंने बताया कि पूर्व में परीक्षा प्रारंभ होने से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने का निर्देश था। लेकिन, शासन की ओर से इसे संशोधित करके अब डेढ़ घंटा कर दिया गया है। शनिवार को उन्होंने जूम माध्यम से मीटिंग करते हुए सभी केंद्राध्यक्षों, जोनल मजिस्ट्रेट एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट को नए निर्देशों से अवगत कराया। सीडीओ ने बताया कि शुचितापूर्ण, नकल विहीन एवं शांतिपूर्ण तथा पारदर्शी ढंग से यूपी टीईटी- 2021 की परीक्षा रविवार को दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली सुबह दस बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक प्राथमिक स्तर की तथा दूसरी पाली में दोपहर ढाई बजे से शाम पांच बजे तक उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। प्रथम पाली में सुबह साढ़े नौ बजे तक तथा दूसरी पाली में दोपहर दो बजे के बाद अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सभी परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि गेट पर महिला अभ्यर्थी की जांच के लिए एक महिला कर्मचारी की ड्यूटी अनिवार्य तौर पर लगाएं।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों के मोबाइल एवं अन्य सामग्री केंद्र के बाहर रखवाने की व्यवस्था केंद्र व्यवस्थापक करेंगे। कोई भी कक्ष निरीक्षक अपने साथ किसी प्रकार की कॉपी, किताब, पेपर केंद्र के अंदर नहीं ले जाएंगे। कहा कि वीडियोग्राफी की व्यवस्था स्मार्ट फोन से न करके वीडियोग्राफर से कराएं। यह भी सुनिश्चित करें कि प्रत्येक परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरा सुचारू रूप से चल रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डीएस यादव ने बताया है कि परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड किए गए प्रवेश पत्र के साथ अपने ऑनलाइन आवेदन में अंकित पहचान पत्र जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड की मूल प्रति तथा निम्नलिखित में से किसी एक प्रमाणपत्र को साथ लाना अनिवार्य होगा तथा प्रशिक्षण योग्यता के प्रमाण पत्र अथवा किसी भी सेमेस्टर की निर्गत अंकपत्र की मूल प्रति एवं संबंधित प्रशिक्षण संस्था के रजिस्ट्रार या सक्षम अधिकारी की ओर से इंटरनेट से प्राप्त अंकपत्र की प्रमाणित प्रति लाना अनिवार्य है।

37 केंद्रों पर होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा
बस्ती। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 37 केंद्रों पर होगी। इसमें 28,992 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्राथमिक स्तर में 17,664 अभ्यर्थी और जूनियर स्तर के लिए 11,328 अभ्यर्थी शामिल हैं। परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, जीआरएस इंटर कॉलेज, खैर इंटर कॉलेज, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज, किसान इंटर कॉलेज, महिला पीजी कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर, श्रीराम पब्लिक सहित 37 स्कूलों को केंद्र बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed