फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Tent hurt by defamation

Basti News: बदनामी से आहत होकर टेंट व्यवसायी ने की थी खुदकुशी

Mon, 20 Nov 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 20 Nov 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Tent hurt by defamation
गांव के पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज
विज्ञापन

आठ नवंबर की रात वाल्टरगंज थानाक्षेत्र में हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गांव के युवक से बहन के मधुर संबंध और बहला-फुसलाकर साथ ले जाने के अपमान को बर्दाश्त न कर पाने की वजह से वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के टेंट व्यवसायी ने खुद को मौत को गले लगा लिया था। आठ नवंबर की रात हुई इस आत्महत्या के मामले में रविवार को नया मोड़ आ गया। मृतक के परिवार के लोगों ने गांव के तीन लोगों आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। ने आत्महत्या के लिए उकसाने और अपहरण का केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार, वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का 22 वर्षीय युवक टेंट हाउस का व्यवसाय करता था। गांव के चौराहे पर दुकान थी। आठ नवंबर की रात में कहीं से खाना खाने के बाद आकर दुकान पर सो गया था। नौ नवंबर की सुबह उसका शव फंदे से लटका शव पाया गया था। जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए। पोस्टमार्टम में हैंगिंग आने के बाद पुलिस ने भी आत्महत्या मान लिया, मगर शनिवार को इसमें सनसनीखेज खुलासा हुआ।
विज्ञापन

मृतक युवक के पिता की तरफ से तहरीर दी गई कि उसके परिवार को नीचा दिखाने के लिए गांव के बृजेश ने उसकी बेटी को मोहरा बनाया। उसके प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ अश्लीलता की। पांच नवंबर की रात में बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। बाद में उसके परिवार के लोग मृतक को धमकी देने लगे। इससे वह गहरे सदमे में आ गया। इसी सदमे की वजह से उसने आठ नवंबर की रात आत्महत्या कर ली। एसओ ने बताया कि गांव के ही बृजेश शुक्ला, उमेश शुक्ला और दिनेश शुक्ला के खिलाफ केस दर्ज कर तफ़्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed