{"_id":"6314e945b5c57e1436152db4","slug":"tension-between-sister-and-bandits-over-the-funeral-of-the-deceased-basti-news-gkp4493877127","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti: मृतक के अंतिम संस्कार पर बहन व पट्टीदारों में तनातनी, पुलिस की पहल पर दोनों पक्षों ने दी मुखाग्नि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti: मृतक के अंतिम संस्कार पर बहन व पट्टीदारों में तनातनी, पुलिस की पहल पर दोनों पक्षों ने दी मुखाग्नि
Mon, 05 Sep 2022 10:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 10:18 AM IST
सार
दूसरी ओर राम बुझारत के पट्टीदार लाल बहादुर चौधरी अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। अंतिम संस्कार करने को लेकर लाल बहादुर और मृतक राम बुझारत की तीनों बहनों में विवाद हो गया। शव लेकर लोग कुआनो नदी के बाराह क्षेत्र घाट पर पहुंचे, लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन
पुलिस की मौजूदगी में किया गया टिनिच क्षेत्र के राम बुझारत का अंतिम संस्कार।
- फोटो : BASTI
विस्तार
बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के अजगैवा जंगल ग्राम पंचायत के टोला बभनगांवा निवासी 58 वर्षीय राम बुझारत चौधरी की मौत रविवार को हो गई। उनकी मौत के बाद दाह संस्कार को लेकर मृतक की बहन व पट्टीदारों में विवाद हो गया। बाद में पुलिस की पहल पर बहन व पट्टीदार पक्ष के एक-एक व्यक्ति के मुखाग्नि पर सहमति के बाद राम बुझारत का अंतिम संस्कार हो सका।
राम बुझारत की रविवार भोर में घर पर मौत हो गई। राम बुझारत के कोई संतान नहीं थी। उनकी तीन बहनें पार्वती, रेशमा और रामबली हैं। तीनों का विवाह हो चुका है। राम बुझारत के मौत की खबर मिलने पर तीनों बहनें अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पहुंची।
दूसरी ओर राम बुझारत के पट्टीदार लाल बहादुर चौधरी अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। अंतिम संस्कार करने को लेकर लाल बहादुर और मृतक राम बुझारत की तीनों बहनों में विवाद हो गया। शव लेकर लोग कुआनो नदी के बाराह क्षेत्र घाट पर पहुंचे, लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन
इसके बाद चौकी प्रभारी टिनिच राम भवन प्रजापति घाट पर पहुंचे और दोनों पक्षों से घंटे भर वार्ता की। इसके बाद सहमति बनीं कि दोनों पक्ष से एक-एक व्यक्ति संयुक्त रूप से अंतिम संस्कार करेंगे।