फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Tension between sister and bandits over funeral of deceased

Basti: मृतक के अंतिम संस्कार पर बहन व पट्टीदारों में तनातनी, पुलिस की पहल पर दोनों पक्षों ने दी मुखाग्नि

Mon, 05 Sep 2022 10:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 05 Sep 2022 10:18 AM IST
सार

दूसरी ओर राम बुझारत के पट्टीदार लाल बहादुर चौधरी अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। अंतिम संस्कार करने को लेकर लाल बहादुर और मृतक राम बुझारत की तीनों बहनों में विवाद हो गया। शव लेकर लोग कुआनो नदी के बाराह क्षेत्र घाट पर पहुंचे, लेकिन बात नहीं बनी।

विज्ञापन
Tension between sister and bandits over funeral of deceased
पुलिस की मौजूदगी में किया गया टिनिच क्षेत्र के राम बुझारत का अंतिम संस्कार। - फोटो : BASTI

विस्तार

बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के अजगैवा जंगल ग्राम पंचायत के टोला बभनगांवा निवासी 58 वर्षीय राम बुझारत चौधरी की मौत रविवार को हो गई। उनकी मौत के बाद दाह संस्कार को लेकर मृतक की बहन व पट्टीदारों में विवाद हो गया। बाद में पुलिस की पहल पर बहन व पट्टीदार पक्ष के एक-एक व्यक्ति के मुखाग्नि पर सहमति के बाद राम बुझारत का अंतिम संस्कार हो सका।
विज्ञापन


राम बुझारत की रविवार भोर में घर पर मौत हो गई। राम बुझारत के कोई संतान नहीं थी। उनकी तीन बहनें पार्वती, रेशमा और रामबली हैं। तीनों का विवाह हो चुका है। राम बुझारत के मौत की खबर मिलने पर तीनों बहनें अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पहुंची।
विज्ञापन


दूसरी ओर राम बुझारत के पट्टीदार लाल बहादुर चौधरी अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। अंतिम संस्कार करने को लेकर लाल बहादुर और मृतक राम बुझारत की तीनों बहनों में विवाद हो गया। शव लेकर लोग कुआनो नदी के बाराह क्षेत्र घाट पर पहुंचे, लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद चौकी प्रभारी टिनिच राम भवन प्रजापति घाट पर पहुंचे और दोनों पक्षों से घंटे भर वार्ता की। इसके बाद सहमति बनीं कि दोनों पक्ष से एक-एक व्यक्ति संयुक्त रूप से अंतिम संस्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed