फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Temple priest dies due to electric shock

करंट लगने से शिव मंदिर के पुजारी की मौत

Thu, 09 Jul 2020 10:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Temple priest dies due to electric shock
करंट लगने से शिव मंदिर के पुजारी की मौत
विज्ञापन

बस्ती। छावनी थानाक्षेत्र के खम्हरिया गांव में स्थित शिव मंदिर के पुजारी की बृहस्पतिवार दोपहर करंट लगने से मौत हो गई। थाना प्रभारी छावनी सौदागर राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

थानाक्षेत्र में तपसी बाबा मंदिर खम्हरिया के सर्वराकार पंडित शिवनाथ पांडेय उर्फ नागा बाबा (68) बनकटी ब्लॉक के चित्राखोर गांव के रहने वाले थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे मंदिर के कमरे में लगे लोहे का चैनल खोल रहे थे। उसी समय चैनल में करंट उतर आया। उसकी चपेट में आकर घटनास्थल पर पुजारी की मौत हो गई। मंदिर के पड़ोस में रहने वाले ओमप्रकाश ने बताया कि नागा बाबा लोहे के चैनल से चिपके दिखे। करंट लगने की आशंका भांपकर पहले विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed