फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Temperature reached four degrees below normal, no relief from cold

सामान्य से चार डिग्री नीचे पहुंचा तापमान, ठंड से राहत नहीं

Sat, 16 Jan 2021 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Temperature reached four degrees below normal, no relief from cold
सामान्य से चार डिग्री नीचे पहुंचा तापमान, ठंड से राहत नहीं
विज्ञापन

बस्ती। तापमान में गिरावट और सर्द हवाओं के कारण ठंड थमने का नाम नहीं ले रही है। ठंड से आमजन ही नहीं, पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आ रहे हैं। धूप न होने से बाजारों में आम दिनों की तरह भीड़ नहीं रही। ज्यादातर लोग दिनभर घरों में ही रहे।
कड़ाके की ठंड गेहूं की फसल के लिए मुफीद मानी जा रही है। हालांकि ठंड से जनजीवन खासा प्रभावित हुआ है। लोगों ने घर से बाहर निकलना कम कर दिया है। सार्वजनिक स्थानों पर अलाव तापने वाले जुट रहे हैं। तापमान लगातार गोते लगा रहा है।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री तो न्यूनतम करीब 1.5 डिग्री कम रहा। अधिकमत तापमान 17.5 व न्यूनतम 6.0 दर्ज किया गया। बताया कि रविवार को कोहरा छाए रहने व औसत तापमान सामान्य से कम रहेगा। हवा सामान्य गति से पश्चिम की ओर से चलेगी। ठंड से राहत की संभावना फिलहाल नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed