फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Teenager sleeping on the ground died due to snake bite

Basti News: जमीन पर सोई किशोरी की सांप के डसने से मौत

Wed, 31 May 2023 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 31 May 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Teenager sleeping on the ground died due to snake bite
पैकोलिया। जमीन पर सोई थानाक्षेत्र के बस्थनवा गांव की 13 वर्षीय किशोरी को सांप ने डस लिया। उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पैकोलिया थानाक्षेत्र के बस्थनवा गांव निवासी संतोषी यादव ने पुलिस को तहरीर दी है। लिखा है कि उनके भाई रामबृक्ष यादव की पुत्री खुशबू सोमवार रात मकान के अन्दर कमरे में दरवाजा बंद कर जमीन पर सोई थी। सोते वक्त किसी जहरीले सर्प ने उसे कई जगह डंस लिया। आशंका होने पर कुछ समय बाद दरवाजा खोलकर वह बाहर निकली और बरामदे में सोई अपनी बहनों से कुछ काटने की आशंका जताई। फिर अंदर सोने चली गई। सुबह जब बहनों ने देखा तो खुशबू मृत पड़ी मिली। मृतका के पिता रोजी रोटी के जुगाड़ में अपने दोनों बेटों के साथ गुजरात में रहते हैं। मृतका की मां कुछ दिन पहले ही छोटे लड़के को लाने के लिए गुजरात चली गई थी। घटना की सूचना संतोषी यादव ने मृतका के माता-पिता को दी है। बताया जा रहा है कि लोग घर आने के लिए निकल पड़े हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष मुनींद्र त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed